WWE ने Draft की तारीख का ऐलान कर फैंस को दिया बहुत बड़ा तोहफा, दिग्गज Triple H की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE Draft को लेकर आई अहम जानकारी
WWE Draft को लेकर आई अहम जानकारी

Triple H: WWE WrestleMania XL का शानदार समापन हो गया है और अब ड्राफ्ट का बारी है। कंपनी ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। दिग्गज ट्रिपल एच (Triple H) ने भी ड्राफ्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हर बार WrestleMania के बाद ड्राफ्ट सीजन के करीब आते ही सुपरस्टार शेक-अप एक महत्वपूर्ण चीज होती है। ये चीज तय करती है कि कौन से सुपरस्टार्स रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में जाएंगे।

Raw के दौरान कमेंटेटर माइकल कोल ने बड़ा ऐलान करते हुए ड्राफ्ट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट का आयोजन इस महीने के अंत में होगा। 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाले SmackDown और Raw के एपिसोड में फैंस को ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। आप सभी को पता है कि इस इवेंट को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। कंपनी द्वारा भी फैंस को बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं।

ट्रिपल एच ने भी इस ऐलान के बाद X पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा,

एक बार हम WrestleMania XL से पूरी तरह आगे बढ़ जाएं तो चीजों को फिर से शेक करने के लिए तैयार हो जाएंगे। WWE ड्राफ्ट की 26 अप्रैल को SmackDown और 29 अप्रैल को Raw में वापसी होगी।

SmackDown और Raw सुपरस्टार्स के अलावा हमेशा की तरह NXT स्टार्स पर भी सभी की नज़रें रहेंगी। देखना होगा कि NXT के किन सुपरस्टार्स की मेन रोस्टर में एंट्री होगी। फैंस के लिए आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। कंपनी द्वारा कुछ बड़े सरप्राइज फैंस को दिए जा सकते हैं। ट्रिपल एच के एरा में इस समय जबरदस्त काम हो रहा है। सभी उनके काम से खुश नज़र आ रहे हैं। वहीं सुपरस्टार्स को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस का टाइटल रन हुआ खत्म

WrestleMania XL भी इस बार तगड़ा रहा। नाईट 1 और नाईट 2 में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले। नाईट 1 में सैमी ज़ेन ने गुंथर के 666 दिनों के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन को खत्म किया। नाईट 2 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। रेंस ने 1316 दिन बाद अपने टाइटल को गंवाया। नाईट 1 में द रॉक ने भी टैग टीम मैच में अपना जलवा दिखाया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now