WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इंजरी के कारण अब उन्हें बड़ा झटका लगा है। WWE द्वारा बनाए गए प्लान में भी अब बदलाव करना पड़ रहा है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में भी अब बॉबी लैश्ले शायद नजर नहीं आएंगे। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 5 मार्च को WWE का बड़ा शो होगा। इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। बॉबी लैश्ले की इंजरी की वजह से अब मैच कार्ड में भी बदलाव हो गया है। बॉबी लैश्ले भी इस शो से बाहर हो गए। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले का जलवा देखने को नहीं मिलेगाMSG में होने वाले इवेंट के लिए अभी तक ब्रॉक लैसनर का नया प्रतिद्वंदी सामने नहीं आया है। एडवर्टाइजमेंट के जरिए ये बात साफ हो गई है कि बॉबी लैश्ले इस इवेंट में नहीं होंगे। ऑफिशियल तौर पर अब उन्हें बाहर कर दिया गया है। ब्रॉक लैसनर पहले अपनी WWE चैंपियनशिप को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करने वाले थे। रोमन रेंस के मैच में भी बदलाव कर दिया गया है। सैथ रॉलिंस के खिलाफ वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड नहीं करेंगे। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए भी ट्रिपल थ्रेट मैच इस इवेंट में होगा। बैकी लिंच, बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के बीच ये मुकाबला होगा। रोंडा राउजी और नेओमी का मुकाबला सोन्या डेविल और शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा। Smackdown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए द उसोज का मुकाबला बिग ई और कोफी किंग्सटन के साथ होगा। सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, रिडल और साशा बैंक्स भी इस शो में नजर आएंगे। एडवर्टाइजमेंट के जरिए इन चीजों का खुलासा हुआ। MSG@TheGardenSee you Mar 5, @BrockLesnar & @HeymanHustle! 🎟: go.msg.com/RoadToWrestleM… twitter.com/WWE/status/149…WWE@WWE Interesting news from @HeymanHustle...Before @BrockLesnar gets to #WrestleMania 38 as #WWEChampion, he has to defend his title at @TheGarden next Saturday, March 5! #WWERaw10:54 AM · Feb 22, 202250289😳 Interesting news from @HeymanHustle...Before @BrockLesnar gets to #WrestleMania 38 as #WWEChampion, he has to defend his title at @TheGarden next Saturday, March 5! #WWERaw https://t.co/W6jNE3bdL5See you Mar 5, @BrockLesnar & @HeymanHustle! 👀🎟: go.msg.com/RoadToWrestleM… twitter.com/WWE/status/149…बॉबी लैश्ले की इंजरी की वजह से WWE को काफी नुकसान हुआ। प्लान में कई बदलाव करने पड़ गए। बॉबी लैश्ले कब वापसी करेंगे इस बात का भी पता नहीं है। इस समय बॉबी लैश्ले अपने शोल्डर की सर्जरी करा रहे हैं। Elimination Chamber इवेंट में हुए WWE चैंपियनशिप मैच के बीच में ही बॉबी लैश्ले रिंग से चले गए थे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये एक स्टोरीलाइन के तहत किया गया था।