WWE ने Draft 2023 से पहले 11 Superstars को दिया बड़ा झटका, फैंस के कई पसंदीदा स्टार्स को नहीं मिलेगी किसी भी ब्रांड में जगह?

Pankaj
WWE Draft को लेकर बड़ी जानकारी
WWE Draft को लेकर बड़ी जानकारी

WWE Draft: WWE ने बता दिया है कि ड्राफ्ट में कौन-कौन से रेसलर शामिल होंगे। 100 मौजूदा सुपरस्टार्स की सूची ग्राफिक्स के जरिए जारी कर दी गई है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड से ड्राफ्ट की शुरूआत होगी। खैर कंपनी ने जो लिस्ट जारी की है उसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी है।

शार्लेट फ्लेयर और ड्रू मैकइंटायर इस समय WWE टीवी पर मौजूद नहीं है, इसके बावजूद लिस्ट में उनका नाम है। हैरानी की बात ये हैं कि कंपनी ने लाइनअप से 11 सुपरस्टार्स को बाहर कर दिया है। एलेक्सा ब्लिस, आलिया, ब्रे वायट, कार्मेला, लोगन पॉल, बिग ई, रॉबर्ट रूड, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ, टॉमैसो चैम्पा और Uncle Howdy लिस्ट में शामिल नहीं है। इन सभी सुपरस्टार्स की स्थिति को लेकर अभी तक कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है।

WWE Draft 2023 को लेकर कंपनी का बड़ा फैसला

कुछ सुपरस्टार्स इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं। एजे स्टाइल्स और रोंडा राउजी का नाम भी ड्राफ्ट में शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों से WWE टीवी पर एलेक्सा ब्लिस का जलवा नहीं दिखा। WWE Royal Rumble 2023 के बाद वो नज़र नहीं आईं। कहा जा रहा है कि उनकी वापसी बहुत जल्द होगी। हालांकि ड्राफ्ट सूची में उनका नाम नहीं है। कुछ ऐसा ही ब्रे वायट के साथ भी है। WWE WrestleMania 39 से पहले अचानक वो WWE टीवी से गायब हो गए थे।

बिग ई और रॉबर्ट रूड का नाम भी लिस्ट में नहीं है, ये भी कंपनी का चौंकाने वाला फैसला रहा है। रूड की वापसी के बारे में लगातार खबरें सामने आ रही है। आर-ट्रुथ का नाम भी लिस्ट में नहीं है, वो भी बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं। लोगन पॉल ने हाल ही में कंपनी के साथ नई डील साइन की थी। ऐसा लगा था कि वो भी ड्राफ्ट में शामिल होंगे लेकिन उनका नाम नहीं है। खैर अब देखना होगा कि ड्राफ्ट में कंपनी द्वारा फैंस को क्या बड़ा सरप्राइज दिया जाता है। बहुत जल्द इसका पता चल जाएगा।

Get ready for the 2023 #WWEDraftBegins one week from Friday on #SmackDown and continues in two weeks on #WWERaw! https://t.co/BcemFObtZb

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment