Backlash: WWE Backlash 2023 बहुत ही शानदार रहा। फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले। मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार मेन इवेंट में पहले बैड बनी (Bad Bunny) और डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) के बीच स्ट्रीट फाइट मैच तय किया गया था। ये कंपनी का ऑरिजिनल प्लान था। हालांकि बाद में इसे बदल दिया गया। मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही तगड़ा रहा था। हालांकि अंत कुछ खास इस मैच का नहीं हुआ। वैसे पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी कि मेन इवेंट में इन दोनों के बीच ही मैच होगा।बैड बनी और डेमियन प्रीस्ट के बीच भी अच्छा मैच हुआ। बनी को उनके होमटाउन में फैंस ने बहुत चीयर किया। दोनों के मुकाबले में बहुत बवाल भी देखने को मिला। कुछ फैंस को लगा था कि इन दोनों के बीच होने वाला मुकाबला मेन इवेंट में होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। RingSide News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार पहले मेन इवेंट में बनी और प्रीस्ट का मैच तय किया गया था लेकिन बाद में इस ऑरिजिनल प्लान को बदल दिया गया। View this post on Instagram Instagram PostWWE Backlash 2023 में फैंस को आया मजाWWE Backlash 2023 की शुरूआत में बियांका ब्लेयर और इयो स्काई के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। इस मैच में ब्लेयर ने जीत हासिल की। शो में ओमोस और सैथ रॉलिंस के बीच भी मैच हुआ। रॉलिंस ने शानदार जीत हासिल की। Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ली और ज़ेलिना वेगा के बीच मैच हुआ था। वेगा ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। फैंस ने उन्हें शानदार अंदाज में चीयर किया। हालांकि उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा था। द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मैच भी केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल के साथ हुआ था। इस मैच में भी बहुत बवाल देखने को मिला। उसोज़ और सिकोआ ने अंत में जीत हासिल की। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो सफल रहा। फैंस ने भी जरूर इस इवेंट की तारीफ की होगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।