WWE में Roman Reigns को डबल चैंपियन बनाने का असली कारण आया सामने, जानकर लगेगा बड़ा झटका

Ujjaval
WWE का रोमन रेंस को लेकर असली प्लान आया सामने
WWE का रोमन रेंस को लेकर असली प्लान आया सामने

WWE के मौजूदा टॉप सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्होंने इसे WrestleMania में जीता था। रोमन रेंस का टाइटल रन फैंस को उतना पसंद नहीं आया है। हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है जिसमें रोमन रेंस को डबल चैंपियन बनाए जाने का कारण बताया गया है।

Ad

WWE का रोमन रेंस को डबल चैंपियन बनाने का असली कारण सामने आया

रोमन रेंस ने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी और उन्होंने इसे यूनिवर्सल टाइटल के साथ जोड़ दिया था। इसी वजह से उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बुलाया जाने लगा था। कुछ समय बाद रोमन रेंस ने WWE में नजर आना कम कर दिया।

ट्राइबल चीफ ने WWE के साथ नई डील साइन की थी और इसमें शर्त यह थी कि वो कम दिनों पर काम करेंगे। इसी वजह से रोमन रेंस लगातार नजर नहीं आ रहे हैं। फैंस भी टॉप चैंपियन के शो में दिखाई नहीं देने को लेकर निराश दिखाई दे रहे हैं। कई फैंस के मन में सवाल है कि अगर रोमन कम मौकों पर नजर आने वाले थे तो कंपनी ने टाइटल्स को यूनिफाइड क्यों किया।

WrestleVotes ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि WWE का पलड़ा रोमन रेंस को Raw और SmackDown पर लगातार लाने का था। हालांकि, चीज़ें पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया:

"सोर्स के अनुसार, टाइटल्स को यूनिफाइड करने का निर्णय क्रिएटिव टीम ने इसलिए लिया था ताकि इससे रोमन रेंस लगातार दोनों शोज़ पर नजर आ पाएंगे। शायद यह एक बढ़िया निर्णय नहीं था।"
Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania Backlash में एक टैग टीम मैच लड़ा था और इसके बाद से उन्होंने कोई मुकाबला नहीं लड़ा है। ट्राइबल चीफ ने Hell in a Cell इवेंट भी मिस किया था और WrestleMania के बाद अभी तक उन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है। हालांकि, SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस और रिडल का चैंपियनशिप मैच होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications