WWE ने भारत में अगले साल बड़े इवेंट का किया ऐलान, जगह और तारीख का भी हुआ खुलासा?

Pankaj
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने किया था भारत दौरा
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने किया था भारत दौरा

WWE in India: भारतीय WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले साल जनवरी में WWE द्वारा भारत में बड़े शो का आयोजन किया जा सकता है। Sportskeeda Wrestling द्वारा इस बात का खुलासा किया गया है। शायद ये खबर सुनकर फैंस खुश जरूर हुए होंगे। अगर शो होगा तो फिर ये सभी के लिए बहुत बड़ी बात होगी।

भारत में होने वाले WWE इवेंट को लेकर बड़ी जानकारी

हाल ही में भारत दौरे पर WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर आए थे। उन्होंने इस बारे में बात की थी। मैकइंटायर ने कहा था कि वो भारतीय फैंस को बहुत जल्द ही बड़ा सरप्राइज देंगे। शायद ये सरप्राइज अगले साल की शुरूआत में ही फैंस को मिल सकता है। Sportskeeda Wrestling के मुताबिक अगले साल इस शो का आयोजन हैदराबाद में हो सकता है।

कहा जा रहा है कि इस शो में मिक्स्ड सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। भारत के अलावा इंटरनेशनल सुपरस्टार्स भी यहां नज़र आएंगे। संभावित तारीख का भी खुलासा कर दिया गया है। 18 जनवरी को बड़े शो का आयोजन किया जा सकता है। ये खबर WrestleVotes की तरफ से सामने आई है।

अभी तक इस इवेंट को लेकर कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। मैकइंटायर के बयान के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इवेंट का होना तय है। ड्रू ने कहा था कि वो भारत में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस वजह से भी उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्दी किसी बड़े इवेंट का आयोजन यहां पर होगा।

भारत में अगर इवेंट होगा तो ये सभी के लिए अच्छा होगा। इससे लोकल रेसलर्स को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कुछ WWE सुपरस्टार्स के आने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। ये बात तय है कि अगर भारत में इवेंट होगा तो फिर मैकइंटायर जरूर यहां नज़र आएंगे। वो ये बात कह चुके हैं। अब देखना होगा कि आगे इसे लेकर क्या कंफर्म जानकारी सामने आती है। ट्रिपल एच ने जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।