ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ पिछले कुछ महीनों में खतरनाक राइवलरी रही। दोनों की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है। लैसनर को सस्पेंड कर दिया गया है और आने वाले समय में वो दोबारा वापसी करेंगे। खबर के अनुसार WWE अब ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को भी लैसनर के साथ मैच के लिए बिल्ड कर रहा है। WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को पिछले साल मिली बड़ी सफलतापिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला मुस्तफा अली के साथ हुआ था। उम्मीद के मुताबिक यहां मैकइंटायर को जीत मिल गई। मैकइंटायर ने जिस अंदाज में जीत हासिल की वो काफी अलग रहा। मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर के किमुरा लॉक का इस्तेमाल यहां पर किया था।WWE@WWEAbsolutely LAUNCHED.#SmackDown @DMcIntyreWWE @AliWWE6:21 AM · Oct 30, 20211060209Absolutely LAUNCHED.#SmackDown @DMcIntyreWWE @AliWWE https://t.co/Q5BedGNYNtडेव मैल्टजर ने अब अपनी रिपोर्ट में बहुत बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉक लैसनर के फ्यूचर प्रतिद्वंदी के रूप में मैकइंटायर को इस समय बिल्ड किया जा रहा है। किमुरा लॉक मैकइंटायर ने लगाया और इसका कारण अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। मैकइंटायर ने इससे पहले कभी इस लॉक का प्रयोग नहीं किया था। वैसे ब्रॉक लैसनर और मैकइंटायर के बीच पिछले साल मैच हो चुका है। Royal Rumble 2020 के विजेता मैकइंटायर रहे और इसके बाद WWE चैंपियनशिप के लिए उन्होंने लैसनर को चुनौती दी।WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर और मैकइंटायर के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की। इसके बाद लैसनर एक साल तक नजर भी नहीं आए। मैकइंटायर का WWE चैंपियनशिप रन शानदार रहा लेकिन फैंस इस दौरान एरीना में मौजूद नहीं थे। मैकइंटायर भी कह चुके हैं कि वो फैंस के सामने चैंपियन बनना चाहते हैं। कुछ साल पहले रोमन रेंस को WWE ने खास अंदाज में बिल्ड किया था। रेंस आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। लैसनर और रेंस की राइवलरी काफी शानदार रहती है। कुछ ऐसा ही फ्यूचर में लैसनर और मैकइंटायर के बीच भी देखने को मिल सकता है। WWE ड्राफ्ट में इस बार मैकइंटायर को रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया है। जल्द ही रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी।