WWE दिग्गज Roman Reigns के पूर्व विरोधी की दिल छू लेने वाली वीडियो आई सामने, नन्हे फैन के साथ शेयर किया खास पल

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने फैन के साथ शेयर किया खास मोमेंट
WWE सुपरस्टार ने फैन के साथ शेयर किया खास मोमेंट

LA Knight: WWE मेगास्टार एलए नाइट (LA Knight) ने पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा नाम कमाया है। वो अपने बेहतरीन कैरेक्टर वर्क के कारण तेजी से आगे बढ़े हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ मैच के बाद उन्हें अब कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक माना जा रहा है। नाइट ने हाल ही में एक फैन के साथ लाइव इवेंट के दौरान बेहतरीन पल साझा किया।

WWE सुपरस्टार एलए नाइट की एक खास वीडियो कंपनी द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। इस वीडियो में ट्राइबल चीफ के पूर्व विरोधी ने फैन के साथ खास मोमेंट शेयर किया। एंट्रेंस के दौरान वो अमूमन एक अलग तरह का साइन दिखाते हैं। उन्होंने इसी तरह का साइन बनाने का तरीका एक नन्हे फैन को सिखाया। नाइट ने ऐसा करके कई सारे फैंस का दिल जीत लिया है।

आप नीचे एलए नाइट की यह खास वीडियो देख सकते हैं:

आपको बता दें कि एलए नाइट की यह वीडियो Jones में हुए लाइव इवेंट की है। इस शो का आयोजन 19 नवंबर 2023 को देखने को मिला था। शो के मेन इवेंट में एलए नाइट का सामना ग्रेसन वॉलर से हुआ। मैच में दोनों ही रेसलर्स ने कई हथियारों का इस्तेमाल किया। अंत में नाइट ने अपना फिनिशर लगाकर पिन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।

WWE दिग्गज Roman Reigns को Crown Jewel 2023 में LA Knight हराने के करीब थे

WWE के आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2023 में एलए नाइट ने अहम किरदार निभाया था। उनका रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। इस मैच में नाइट ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और उन्होंने ट्राइबल चीफ को कड़ी टक्कर दी।

अंत में वो जीत के करीब आ गए थे लेकिन ब्लडलाइन के सदस्य जिमी उसो का दखल देखने को मिला। इसी चीज़ का फायदा रेंस ने उठाया और मेगास्टार को पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली। नाइट को भले ही इस टाइटल मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि वो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने के हकदार जरूर हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now