45 साल के दिग्गज ने Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline के खिलाफ लड़ा अपना अंतिम WWE मैच, जीत के साथ मचाया बवाल

Pankaj
WWE लाइव इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला
WWE लाइव इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला

Jamie Noble: WWE फैंस को 45 साल के पूर्व सुपरस्टार जेमी नोबल (Jamie Noble) का इन-रिंग रिटर्न देखने को इस बार मिला। 7 साल बाद जेमी ने अपना पहला मुकाबला लड़ा। दरअसल 11 दिसंबर, 2022 को चार्ल्सटन में WWE का शानदार लाइव इवेंट हुआ। ये नोबल का होमटाउन हैं।

WWE लाइव इवेंट में फैंस को आया मजा, जेमी नोबल ने दिखाया अपना दम

इस लाइव इवेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन, रिज हॉलैंड, बुच और नोबल का मुकाबला द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। इस मैच में द ब्लडलाइन की हार देखने को मिली। मेन इवेंट में ये मुकाबला हुआ था। इससे पहले शो में द उसोज़ का मैच द ब्रॉलिंग ब्रुट्स के साथ हुआ था। नो कान्टेस्ट के जरिए ये मैच खत्म हुआ था।

8 जून, 2015 को नोबल ने अपना अंतिम WWE मैच लड़ा था। नोबल ने जोई मर्क्युरी के साथ टीम बनाकर सैथ रॉलिंस का सामना किया था। ये मुकाबला Raw में हुआ था। जेमी ने WWE में बहुत काम किया। बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में भी उन्हें सफलता मिली।

नोबल ने मैच के बाद शानदार प्रोमो भी कट किया। रिंगसाइड में इस दौरान कुछ WWE सुपरस्टार्स भी मौजूद थे। नोबल ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया।

7 साल बाद मैच लड़ना नोबल के लिए आसान काम नहीं था। उन्होंने इस मुकाबले के लिए बहुत मेहनत की और ट्रेनिंग ली। आपको बता दें कि नोबल ने विलियम रीगल के बेटे चार्ली डेम्पसी से ट्रेनिंग ली। कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था। कुछ दिन पहले नोबल का इंटरव्यू बायरन सेक्सटन ने लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने अंतिम मैच और ट्रेनिंग को लेकर खुलासा किया।

द ब्लडलाइन को इस बार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फैंस को मेन इवेंट में एक अच्छा मैच देखने को मिला। फैंस ने नोबल को इस बार बहुत चीयर किया और सम्मान दिया। नोबल ने भी कुछ अच्छे मूव्स यहां फैंस को दिखाए। नोबल के साथ-साथ अन्य सुपरस्टार्स ने भी अपना दम दिखाया और उनका भरपूर साथ दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now