WWE में Roman Reigns की अपीयरेंस को लेकर हुआ बहुत बड़ा खुलासा, लंबे समय बाद इस शो पर आकर मचाएंगे तहलका?

Ujjaval
WWE Raw में रोमन रेंस नज़र आएंगे
WWE Raw में रोमन रेंस नज़र आएंगे

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) काफी कम मौकों पर अपीयरेंस देते हैं। वो अभी पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) करीब है और ऐसे में उम्मीद है कि रोमन ज्यादा मौकों पर नज़र आएंगे। अब ट्राइबल चीफ की एक बड़ी अपीयरेंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा देखने को मिला है।

Ad

WWE Raw के WrestleMania से पहले आखिरी एपिसोड का आयोजन ब्रुकलिन के बार्कलेज सेंटर में होने वाला है। इस एरीना की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा बहुत बड़ा खुलासा देखने को मिला है। वेबसाइट पर Raw से जुड़े पोस्टर में रोमन रेंस भी मौजूद हैं। साथ ही वेबसाइट ने एडवर्टाइज किए गए नामों में रोमन रेंस का नाम भी है। यह सभी चीज़ें बताती हैं कि ट्राइबल चीफ भी शो का हिस्सा बनते हुए नज़र आएंगे। वो यहां तहलका मचा सकते हैं।

Ad

1 अप्रैल को होने वाले Raw के इस शो के लिए द रॉक की वापसी का कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया था। इसी बीच रोमन के नज़र आने के बारे में कोई खुलासा देखने को नहीं मिला था। अब ऐसा लग रहा है कि पूरा ब्लडलाइन फैक्शन स्टोरीलाइन को हाइप करने रेड ब्रांड में आएगा। आपको बता दें कि रोमन अमूमन Raw में नहीं आते हैं। ऐसे में उनका इस बड़े शो का अब हिस्सा बनना एक जबरदस्त चीज़ है।

Ad

WWE Raw के 1 अप्रैल 2024 के शो के लिए रोमन रेंस के अलावा किन-किन सुपरस्टार्स को एडवर्टाइज किया जा रहा है?

रोमन रेंस के अलावा WrestleMania से पहले रेड ब्रांड के शो के लिए द रॉक, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की अपीयरेंस के बारे में भी बताया गया है। साफ तौर पर इन सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती है और कंपनी द्वारा ग्रेंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल में होने वाले दो बड़े मैचों को हाइप किया जा सकता है।

बैकी लिंच और रिया रिप्ली का नाम भी शो में अपीयरेंस के लिए सामने आ रहा है। दोनों भी अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ा सकती हैं। बार्कलेज सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जे उसो को भी एडवर्टाइज किया जा रहा है। साफ तौर पर WWE ने इन बड़े स्टार्स को शो का हिस्सा बनाने का फैसला लेकर WrestleMania के लिए तगड़ी हाइप तैयार करने का प्लान बनाया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications