WWE रॉ (Raw) को इस बार बहुत बड़ा झटका लगा है। व्यूअरशिप में एक बार फिर निराशा हाथ लगी। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप सिर्फ 1.582 मिलियन ही रही। पिछले हफ्ते ये 1.856 मिलियन थी। रेड ब्रांड का लगातार बुरा हाल जारी है। इस बार तो व्यूअरशिप में भारी कमी नजर आई। WWE को इस बात से जरूर बड़ा झटका लगा होगा। WWE को रेड ब्रांड की वजह से हुआ नुकसानपिछले हफ्ते व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी हुई थी। ऐसा लगा कि ये मोमेंटम जारी रहेगा। हर घंटे लगातार इस हफ्ते भी व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली। शो की शुरूआत 1.588 मिलियन से हुई। दूसरे घंटे में थोड़ा बढ़ोत्तरी हुई और व्यूअरशिप 1.641 मिलियन पहुंच गई। तीसरे घंटे का हाल हमेशा की तरह इस बार भी काफी बुरा रहा। तीसरे घंटे में व्यूअरशिप 1.516 मिलियन रह गई।Brandon Thurston@BrandonThurstonWWE Raw last night on USA Network was watched by 1,582,000 viewers and did a 0.42 demo rating with viewers aged 18 to 49Raw ranked #8 on the day among cable originals, according to Showbuzz Daily.📊 patreon.com/posts/573252001:40 AM · Oct 13, 202110938WWE Raw last night on USA Network was watched by 1,582,000 viewers and did a 0.42 demo rating with viewers aged 18 to 49Raw ranked #8 on the day among cable originals, according to Showbuzz Daily.📊 patreon.com/posts/57325200 https://t.co/T3Kd4L54pm इस हफ्ते रेड ब्रांड में काफी कुछ देखने को मिला। कुछ अच्छे मैच भी हुए लेकिन व्यूअरशिप को कोई फायदा नहीं हुआ। विमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया। शार्लेट फ्लेयर, साशा बैंक्स, बैकी लिंच और बियांक ब्लेयर के बीच जबरदस्त घमासान मचा लेकिन व्यूअरशिप में हमेशा की तरह गिरावट देखने को मिली। WWE चैंपियन बिग ई और मैकइंटायर भी एक्शन में नजर आए। द उसोज ने भी रेड ब्रांड में इस बार तहलका मचाया। मेन इवेंट में द उसोज का मुकाबला मैकइंटायर और बिग ई के साथ हुआ। WWE चैंपियन बिग ई के ऊपर इस दौरान खतरनाक हमला अंत में मैकइंटायर ने कर दिया था। बॉबी लैश्ले ने भी इस शो में शानदार प्रोमो दिया। लैश्ले ने गोल्डबर्ग की इस बार जमकर बेइज्जती की।भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने भी अपना सिंगल मैच लड़ा और काफी लंबे समय बाद उन्हें जीत मिली। मॉडर्न डे महाराजा जिंदर महल का सामना कोफी किंग्सटन से हुआ था। जिंदर ने इस मैच में जीत हासिल कर King of the Ring टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि जिंदर की इस जीत से WWE को कोई फायदा नहीं हुआ। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप अभी भी WWE के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप में भी भारी कमी आई थी। NXT का हाल भी इस समय काफी बुरा चल रहा है। WWE को अब व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने होंगे।