WWE Raw के बेहतरीन एपिसोड के बावजूद फैंस का फूटा गुस्सा, कंपनी पर जमकर निकाली भड़ास

WWE Raw, Finn Balor, Damian Priest, Dakota Kai, Lyra Valkyria, Penta,
WWE Raw का एपिसोड अधिकतर फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: Sk Wrestling Twitter, WWE.Com)

WWE Raw Fans Angry Reaction: WWE Raw का इस हफ्ते एक बार फिर बेहतरीन एपिसोड देखने को मिला। रेड ब्रांड में पूर्व AEW सुपरस्टार पेंटा (Penta) का धमाकेदार डेब्यू हुआ। इसके अलावा लायरा वैल्किरिया (Lyra Valkyria) ने पहली विमेंस आईसी चैंपियन बनते हुए इतिहास रच दिया। साथ ही, दिग्गजों ने Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान किया और मेन इवेंट में खतरनाक स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिला। इसके बावजूद फैंस का इस हफ्ते Raw को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है और वो सोशल मीडिया के जरिए कंपनी पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए WWE Raw के एपिसोड को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालते हैं।

Ad

WWE Raw के शो को लेकर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़:

Ad

(आखिरी 30 मिनट का क्या हुआ? आपने स्क्रिप्ट खो दिया। Raw हमेशा 3 घंटे का शो होना चाहिए। इसके बिना यह अच्छा नहीं लग रहा है। हालांकि, एपिसोड अच्छा था, पेंटा शानदार थे, लायरा वैल्किरिया ने इतिहास रच दिया लेकिन ट्रिपल एच फैंस 3 घंटे का शो मांगते हैं।)

Ad

(फिन बैलर बेहतर डिजर्व करते हैं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा।)

Ad

(तो जॉन सीना केवल प्रीमियम लाइव इवेंट्स में काम करने वाले हैं? वो गुमराह करने वाला था।)

Ad

(काश डकोटा काई विमेंस आईसी चैंपियन बनती लेकिन शानदार मुकाबले देखने को मिले। स्ट्रीट फाइट मैच धमाकेदार था।)

Ad

(फिन बैलर एक बार फिर हार गए। आखिर हो क्या रहा है? उन्हें लगातार कमजोर क्यों दिखाया जा रहा है? उन्हें अपने डीमन कैरेक्टर का एक रिटायर्ड पार्ट टाइमर के लिए बलिदान देना पड़ा जिन्होंने कंपनी छोड़ दी। अब वो एकमात्र हील हैं जिन्हें फेस पर दबदबा बनाने का कभी मौका नहीं दिया गया। उनका मोमेंटम पूरी तरह समाप्त हो चुका है।)

Ad

(मैं कहां से शुरू करूं। मैं शो के अंत में अगले एपिसोड के लिए उत्साहित नहीं था। मेरे हिसाब से यह लक्ष्य होना चाहिए। WWE इस पर ध्यान नहीं देती है। आपने Wyatt Sick6 के साथ अच्छा नहीं किया। मुझे समझ नहीं आया कि द मिज़ vs सैमी ज़ेन कैसे करा दिया गया। पेंटा का डेब्यू कुछ खास नहीं था। लायरा vs डकोटा और शेमस vs लुडविग अच्छा था। बैलर vs डेमियन ठीक-ठाक था। स्टोरी के बीच Wyatt Sick6 को SmackDown में भेजने का कोई मतलब नहीं था।)

(लायरा की जगह डकोटा को विमेंस आईसी चैंपियन बनना चाहिए था। नाया जैक्स को Raw में नहीं होना चाहिए। मेन इवेंट ठीक-ठाक था। पेंटा अच्छे लगे।)

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications