पिछले सप्ताह हुआ मंडे नाइट रॉ का एपिसोड, रैसलमेनिया 35 के बाद हुआ पहला रॉ का एपिसोड था। यह एपिसोड काफी शानदार भी रहा। जिसके दौरान हमें डीन एम्ब्रोज का मुकाबला अंतिम बार देखने को मिला, साथ ही कर्ट एंगल रैसलमेनिया 35 में मिली हार के बारे में दर्शकों से बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान लार्स सुलिवन ने लंबे समय के बाद मेन रोस्टर में डेब्यू करके कर्ट एंगल के ऊपर हमला किया।
इसके अलावा सैथ रॉलिंस और कोफी किंग्सटन के बीच चैंपियन vs चैंपियन मुकाबला देखने को मिला। सभी को हैरान करते हुए अंडरटेकर ने मंडे नाइट रॉ में अपनी वापसी की। कुछ ही समय पश्चात रॉ का अगला शो होने वाला है और इस एपिसोड में यह सब स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए नजर आएंगी।
यह रॉ का एपिसोड इसलिए भी दिलचस्प होगा, क्योंकि इसमें हमें सुपरस्टार शेकअप देखने को मिलेगा, अर्थात WWE रैसलर अपना ब्रांड बदलते हुए नजर आएंगे। तो आइए जान लेते हैं उन पांच रैसलर के बारे में, जिनके ऊपर फैंस की नजरें रहने वाली हैं।
#5 बैकी लिंच
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cf47e-15551798654286-800.jpg 1920w)
बैकी लिंच ने रैसलमेनिया 35 में जो कारनामा कर दिखाया, वहां कोई अन्य रैसलर सोच भी नहीं सकता था। पिछले रॉ के एपिसोड में बैकी लिंच ने एक प्रोमो दिया, जहां उन्होंने अपनी जीत के बारे में बात की। लेकिन इसी दौरान एक दिलचस्प चीज़ देखने को मिली, जब हाल ही में NXT से मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाली लेसी इवांस ने बैकी लिंच के चेहरे पर एक पंच मार दिया। इसके बाद बैकी लिंच भी कहां रुकने वाली थीं, बैकी लिंच ने भी लेसी इवांस के ऊपर हमला कर दिया।
इस रॉ के एपिसोड में एक बार फिर बैकी लिंच और लेसी इवांस आमने सामने हो सकती हैं, जिसके बाद इन दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिल सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#4 लार्स सुलिवन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/967ef-15551799200969-800.jpg 1920w)
WWE द्वारा कुछ महीने पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि लार्स सुलिवन अपना मेन रोस्टर डेब्यू करने वाले हैं। किंतु लार्स सुलिवन को हुई इंजरी के चलते उनके डेब्यू को पोस्पोन (रद्द) करना पड़ा। पिछले रॉ के एपिसोड में सभी को हैरान करते हुए लार्स सुलिवन ने अपना डेब्यू किया, और WWE के हॉल ऑफ फेम में शामिल कर्ट एंगल के ऊपर जोरदार तरीके से हमला कर दिया।
इस रॉ के एपिसोड में भी एक बार फिर लार्स सुलिवन देखने को मिलेंगे, WWE लार्स सुलिवन को किसी स्टोरी लाइन का हिस्सा बनाने से पूर्व, लोकल रैसलर के खिलाफ हैंडीकैप मुकाबला लड़वा सकती है।
#3 कर्ट हॉकिंस और जैक रायडर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f04b3-15551799103483-800.jpg 1920w)
पिछले मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए रीमैच हुआ था। सभी लोगों का यह मानना था कि इस मुकाबले में द रिवाइवल टीम अपनी चैंपियनशिप फिर से जीत लेंगी। किंतु इसके उलट कर्ट हॉकिंस और जैक रायडर की टीम ने जीत हासिल की।
इससे एक बात तो स्पष्ट है कि WWE इन दोनों ही रैसलर को कुछ लंबे समय के लिए टैग टीम चैंपियन बने रहने देना चाहती है। आगामी मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में भी यह दोनों अपनी चैंपियनशिप बेल्ट किसी अन्य टीम के सामने डिफेंड करते हुए नजर आ सकते हैं।
#2 रोमन रेंस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7536e-15551799978344-800.jpg 1920w)
पिछले रॉ में रोमन रेंस को ऑन टेलीविजन शो पर किसी भी प्रोमो का हिस्सा नहीं बनाया गया था, किंतु शो का लाइव टेलीकास्ट समाप्त हो जाने के बाद रोमन रेंस रिंग में नजर आए, जहां उनके साथ यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस और WWE छोड़ने वाले डीन एम्ब्रोज भी मौजूद थे।
रोमन रेंस अगले रॉ के एपिसोड में किसी प्रोमो का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं, जहां वे दर्शकों से बातचीत करेंगे। इसी दौरान ड्रू मैकइंटायर उन्हें इंटरप्ट कर सकते हैं।
#1 सैथ रॉलिंस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d810e-15551799561288-800.jpg 1920w)
पिछले सप्ताह रॉ के एपिसोड में कोफी किंग्सटन और सैथ रॉलिंस के बीच चैंपियन बनाम चैंपियन मुकाबला देखने को मिला। किंतु इस मुकाबले के दौरान शेमस और सिज़ेरो ने इन दोनों ही रैसलर के ऊपर हमला कर दिया, जिस वजह से यह मुकाबलें का कोई भी परिणाम नहीं निकल पाया।
अगले रॉ के एपिसोड में एक बार फिर रिंग के बीच में सैथ रॉलिंस नजर आएंगे जो अपनी चैंपियनशिप किसी अन्य रैसलर के सामने डिफेंड करने की चुनौती देंगे।