सुपर शोडाउन खत्म हो गया है। और इसके बाद स्मैकडाउन का एपिसोड भी शानदार रहा। अब रॉ की बारी है। स्मैकडाउन में रेसलमेनिया को लेकर कई बड़े ऐलान हुए है। रॉ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। सुपर शोडाउन इवेंट शानदार रहा और कई अच्छे मैच यहां पर देखने को मिले। इस इवेंट में दो चचेरे भाईयों के बीच मैच हुआ था। हम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्जा के बीच यहां मुकाबला हुआ। इन दोनों के बीच यहां से अब असली जंग शुरू हो गई है। इस मैच के बाद दोनों से बैकस्टेज सभी खुश नजर आए। दोनों को रॉ में पुश मिल सकता है। दोनों की फाइट फिर से रॉ में नजर आ सकती है। यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania के लिए रोमन रेंस के सबसे बड़े मैच का हुआ ऐलानइस शो में हुआ ये मैच टॉप का था। हालांकि इस दौरान खून भी नजर आया। गार्जा के नाक से बहुत खून निकल रहा था। जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। हम्बर्टो ने इस मैच में जीतने के लिए काफी मेहनत की लेकिन वो हार गए। दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिली। गार्जा इस मैच में थोड़ा चोटिल भी नजर आ रहे थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया। दोनों ने शानदार हाई फ्लाईंग मूव्स का इस्तेमाल किया जो फैंस को भी काफी पसंद आए। 🤯 🤯 🤯#WWESSD @humberto_wwe pic.twitter.com/bJ9MRWW1a0— WWE Universe (@WWEUniverse) February 27, 2020रॉ में ये दोनों भाई अब फिर फाइट करते हुए नजर आएंगे। दोनों के बीच अब दुश्मनी और आगे बढ़ गई है। वैसे गार्जा के साथ एंड्राडे नजर आ सकते हैं और वहीं हम्बर्टो का साथ रे मिस्टीरियो दे सकते हैं। ऐसा हम पहले भी रॉ के एपिसोड में देख चुके हैं। अगले हफ्ते रॉ में इन दोनों भाईयों पर सभी की नजरें रहेंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं