WWE Raw: 3 तरीके जिनसे Seth Rollins vs Jey Uso वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

Ujjaval
WWE Raw में सैथ रॉलिंस और जे उसो का मैच होगा
WWE Raw में सैथ रॉलिंस और जे उसो का मैच होगा

Seth Rollins vs Jey Uso; WWE Raw का अगला एपिसोड धमाकेदार रहने वाला है। इस शो में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाले हैं। उनका सामना जे उसो (Jey Uso) से देखने को मिलेगा। फैंस इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Raw में दोनों ही रेसलर्स अपने मैच द्वारा प्रभावित कर सकते हैं। कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे यह मुकाबला खत्म हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस vs जे उसो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच खत्म हो सकता है।

3- WWE Raw में Seth Rollins को Jey Uso पर क्लीन जीत मिलें

सैथ रॉलिंस का वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रन जबरदस्त रहा है। उन्होंने कई सारे रेसलर्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करते हुए खुद को एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में साबित किया है। जे उसो ने पिछले कुछ महीनों में अपने काम द्वारा प्रभावित किया है लेकिन अभी वो सैथ रॉलिंस के लेवल पर नहीं हैं। सिंगल्स स्टार के रूप में सैथ को ज्यादा अनुभव है।

वो जे उसो के खिलाफ इसका उपयोग कर सकते हैं। मैच में उन्हें जे से जरूर कड़ी टक्कर मिल सकती है लेकिन अंत में सैथ रॉलिंस बड़ी जीत हासिल करते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन रख सकते हैं। जे उसो को इस मैच द्वारा खुद को साबित करना है और अगर वो सैथ को उनकी लिमिट तक पुश करते हैं, तो फिर हार के बावजूद ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य का कद बढ़ेगा।

2- WWE दिग्गज Drew Mcintyre के कारण DQ या नो कांटेस्ट से मैच का अंत हो

सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच WWE Raw के आखिरी एपिसोड में सैगमेंट देखने को मिला था। मैकइंटायर किसी भी तरह से जे उसो को पसंद नहीं करते हैं। इसी के चलते जब सैथ ने बताया कि वो जे उसो के खिलाफ टाइटल डिफेंड करेंगे, तो ड्रू का गुस्सा फूटा था। उन्होंने सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया था।

जे उसो ने आकर मैकइंटायर पर हमला किया और सैथ के साथ मिलकर स्कॉटिश स्टार को रिंग के बाहर किया। ड्रू इस चीज़ को बिल्कुल नहीं भूले होंगे। वो WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और जे उसो के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में दखल दे सकते हैं। वो इस मुकाबले में आकर दोनों रेसलर्स पर हमला कर सकते हैं। इसके चलते मैच DQ या नो कांटेस्ट द्वारा खत्म हो सकता है।

1- WWE सुपरस्टार Damian Priest का Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट आखिर कैश-इन हो जाए

डेमियन प्रीस्ट के पास काफी समय से Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है और कुछ मौकों पर वो इसे कैश-इन करने का प्रयास कर चुके हैं। हमेशा किसी दिक्कत के कारण उनका मैच ऑफिशियल नहीं हो पाता है। WWE Raw के एपिसोड में कंपनी द्वारा बड़ा फैसला लिया जा सकता है। डेमियन प्रीस्ट आखिर कॉन्ट्रैक्ट को दांव पर लगा सकते हैं।

अभी Royal Rumble 2024 के आयोजन में काफी समय है। इस हिसाब से देखा जाए, तो WWE को अपने शोज़ को रोचक बनाने के लिए Money in the Bank कैश-इन बुक करना चाहिए। इसी के चलते टाइटल चेंज हो सकता है और डेमियन प्रीस्ट नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। फैंस को यह चीज़ जरूर पसंद आएगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now