5 तरीके जिससे WWE Raw में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल स्टीवसन की एंट्री हो सकती है

Ankit
WWE में कई सारे नए रेसलर्स की एंट्री होने वाली है
WWE में कई सारे नए रेसलर्स की एंट्री होने वाली है

WWE में काफी सारे नए टैलेंट हिस्सा लेते हैं और WWE की बड़ी हेडलाइन पिछले महीने सामने आई थी। सितंबर में साफ हो गया था कि ओलंपिक विजेता गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) WWE का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके बाद से रेसलिंग वर्ल्ड में खलबली मच गई थी।

Ad

वहीं WWE ड्राफ्ट के दौरान गेबल को रॉ (Raw) में भेजने का ऐलान किया है। अब फैंस को इंतजार है कि आखिरी कैसे होगा गेबल का डेब्यू। तो यहां हम आपको बता देते हैं कि गेबल स्टीवसन का डेब्यू कैसे हो सकता है।

5 WWE Raw में हर्ट बिजनेस को ज्वाइन कर सकते हैं

Ad

WWE के साथ गेबल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन की बात क्या बोली थी रेसलिंग वर्ल्ड में भूचाल आ गया था। रेसलिंग बिजनेस हमेशा नए टैलेंट की तलाश में रहता है क्योंकि उससे कंपनी को फायदा होता है। बॉबी लैश्ले ने काफी सारी अच्छी बातें स्टीवसन के लिए बोली थी। बॉबी लैश्ले ने तो स्टीवसन को अच्छा ऑफर तक दे डाली थी। ऐसे में अगर स्टीवसन WWE Raw का हिस्सा बनते हैं वो शायद हर्ट बिजनेस के साथ दे सकते है। यह उनके WWE करियर के लिए अच्छी शुरुआत हो सकती है।

4- RAW में अल्फा अकाडमी को ज्वाइन कर सकते हैं

Ad

गेबल WWE में पहले ओलंपिक स्टार नहीं है , इससे पहले ओलंपिक के खिलाड़ी WWE में आ चुके हैं। चैड गेबल ने साल 2012 समर ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। WWE गेबल के काम को पिछले कुछ वक्त से देख रही है। WWE में गेबल शायद द अल्फा अकाडमी का हिस्सा बन चैड गेबल से रेसलिंग की स्किल्स सीख सकते हैं। WWE में नए टैलेंट को सीखने के लिए काफी वक्त लगता है। स्टीवसन, गेबल और ओटिस की जोड़ी काफी खतरनाक साबित हो सकती है।

3- गेबल शायद अल्फा अकाडमी के साथ दुश्मनी शुरू करें

Ad

WWE गेबल स्टीवसन को एक बेबीफेस के रूप में लॉन्च कर सकता है। WWE RAW में हो सकता है कि वो अल्फा अकाडमी के खिलाफ चले जाए और चैड गेबल एवं ओटिस के खिलाफ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। चैड के पास रेसलिंग का अच्छा अनुभव है और चैड के साथ दुश्मनी के दौरान उनका रेसलिंग स्टाइल सही हो सकता है। दोनों की दुश्मनी स्टीवसन के लिए अच्छी साबित हो सकती है।

1-गेबल WWE Raw में केविन ओवेंस के साथ टीम बना सकते हैं

Ad

WWE में स्टीवसन का करियर शुरू होने वाला है, हालांकि उनकी रेसलिंग स्किल्स कैसी है ये किसी को पता नहीं है। WWE शायद केविन ओवेंस के साथ गेबल स्टीवसन की टीम बनाकर उनके करियर का आगाज कर सकता है। केविन ओवेंस ने टैग टीम टाइटल नहीं जीता है और इसे जीतने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। अब देखना होगा कि ओवेंस और गेबल की जोड़ी बनती है या नहीं।

1- WWE Raw में ब्रॉक लैसनर के साथ जुड़ सकते हैं

ब्रॉक लैसनर एक बड़ा नाम हैं जिन्होंने रेसलिंग में काफी लोगों की मदद की। गेबल भी साफ कर चुके हैं कि ब्रॉक लैसनर के कारण उन्होंने WWE को ज्वाइन करने का मन बनाया। माना जा रहा है कि गेबल का डेब्यू लैसनर के साथ हो सकता है। ब्रॉक लैसनर इस वक्त फ्री एजेंट है और वो गेबल को लॉन्च कर सकते हैं। हो सकता है कि गेबल रिंग में रोमन रेंस के खिलाफ लैसनर की मदद करें।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications