Raw: WWE Raw का इस हफ्ते Halloween स्पेशल एपिसोड देखने को मिलने वाला है। ऐसा लग रहा है कि WWE ने रॉ (Raw) के इस एपिसोड को धमाकेदार बनाने का मन बना लिया है। बता दें, रेड ब्रांड में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) जैसे बड़े सुपरस्टार्स नज़र आने वाले हैं।इसके अलावा Raw के लिए कुछ बड़े मैचों का भी ऐलान कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि फैंस को रेड ब्रांड में कुछ सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चौंकाने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- WWE Raw में मैट रिडल की ओटिस के खिलाफ मैच में इलायस की मदद से जीत हो सकती है View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में आखिरी हफ्ते इलायस का चैड गेबल के खिलाफ मैच देखने को मिला था। इस मैच में मैट रिडल ने इलायस को जीतने में मदद की थी। अब इस हफ्ते Raw के एपिसोड के लिए मैट रिडल vs ओटिस के ट्रिक & स्ट्रीट फाइट मैच का ऐलान कर दिया गया है।चूंकि, यह एक स्टिपुलेशन मैच है इसलिए यह काफी शानदार मैच साबित हो सकता है। देखा जाए तो मैट रिडल के मुकाबले ओटिस काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इलायस इस मैच में दखल देकर मैट रिडल को ओटिस को हराने में मदद करके चैड गेबल & ओटिस के साथ अपनी दुश्मनी आगे बढ़ा सकते हैं।4- निकी क्रॉस Raw में बियांका ब्लेयर को हरा सकती हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में पिछले हफ्ते निकी क्रॉस ने वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर vs बेली मैच में दखल दिया था और निकी के दखल की वजह से बियांका ब्लेयर यह मैच हार गई थीं। अब इस हफ्ते Raw के एपिसोड के लिए निकी क्रॉस vs बियांका ब्लेयर के मैच का ऐलान कर दिया गया है और बियांका इस मैच के जरिए निकी से अपना बदला लेना चाहेंगी।हालांकि, यह निकी क्रॉस का वापसी के बाद पहला मैच होने जा रहा है। इसके अलावा इस मैच में बेली & टीम के दखल की भी संभावना बनी हुई है। यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि निकी क्रॉस इस मैच में बियांका ब्लेयर को हराते हुए सभी को चौंका सकती हैं।3- Crown Jewel के लिए द मिज vs डेक्सटर लूमिस मैच का ऐलान हो सकता है View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में इस हफ्ते द मिज का सैगमेंट देखने को मिलने वाला है। इस सैगमेंट के दौरान द मिज को डेक्सटर लूमिस के साथ अपने इतिहास के बारे में खुलासा करना होगा। अगर द मिज ऐसा नहीं करते हैं तो जॉनी गार्गानो इस चीज़ का खुलासा कर देंगे।संभव है कि डेक्सटर लूमिस का इस सैगमेंट के दौरान दखल देखने को मिल सकता है। डेक्सटर लूमिस सैगमेंट में दखल देने के बाद द मिज पर हमला करते हुए उनसे अपना बदला ले सकते हैं। संभव है कि इसके बाद Crown Jewel के लिए डेक्सटर लूमिस vs द मिज मैच का ऐलान किया जा सकता है।2- WWE Raw में रोमन रेंस के सैगमेंट के दौरान लोगन पॉल का दखल देखने को मिल सकता है View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए रोमन रेंस की वापसी का ऐलान कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि शो में रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिल सकता है। रेड ब्रांड के इस एपिसोड के दौरान रोमन के दुश्मन लोगन पॉल की अपीयरेंस का ऐलान नहीं किया गया है।हालांकि, ऐसा लग रहा है कि लोगन पॉल Raw में रोमन रेंस के सैगमेंट में दखल देकर सभी को हैरान कर सकते हैं। बता दें, अभी तक WWE रिंग में रोमन और लोगन के बीच ब्रॉल देखने को नहीं मिला है। यही कारण है कि अगर लोगन शो में नज़र आते हैं तो उनका रोमन रेंस के साथ जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिल सकता है।1- ब्रॉक लैसनर Raw में वापसी के बाद बॉबी लैश्ले का बुरा हाल कर सकते हैंWWE@WWENEXT MONDAY on #WWERaw@BrockLesnar!5015606NEXT MONDAY on #WWERaw@BrockLesnar! https://t.co/YholkFHPvqWWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऐलान कर दिया गया है। कुछ हफ्ते पहले रेड ब्रांड में बॉबी लैश्ले द्वारा ब्रॉक लैसनर पर खतरनाक हमला किया गया था। यही कारण है कि यह बात तो पक्की है कि ब्रॉक लैसनर काफी गुस्से में होंगे।ऐसा लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर की वापसी के बाद एक बार फिर उनका बॉबी लैश्ले के साथ ब्रॉल देखने को मिल सकता है। संभव है कि ब्रॉक लैसनर इस बार बॉबी लैश्ले पर भारी पड़ सकते हैं और वो शो में बॉबी लैश्ले पर खतरनाक हमला करते हुए उनका बुरा हाल कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।