WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहेगा। इस एपिसोड के लिए WWE ने पहले ही कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कुछ धमाकेदार सैगमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इस समय WWE अपने अगले पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) के लिए स्टोरीलाइंस को शुरू करना चाहेगा। इसी वजह से सभी की निगाहें Raw पर टिकी रहेगी। Raw का अंतिम एपिसोड धमाकेदार था और इसकी व्यूअरशिप महीनों बाद 2 मिलियन तक गई थी। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)WWE Raw के इस एपिसोड को खास और रोचक बनाने की कोशिश करेगा। इसी वजह से Raw के एपिसोड में कुछ शॉक्स और सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। इससे यह एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। साथ ही WWE को काफी बड़ा फायदा भी मिल सकता है और वो अपनी बढ़ी हुई व्यूअरशिप को बरकरार रख सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।- Raw में ड्रू मैकइंटायर का हील टर्न होThe United States Champion Damian Priest And Drew McIntyre Defeated The All Mighty Bobby Lashley And Sheamus #WWERaw 👍 pic.twitter.com/O6JaKIEdIP— Cenation - WWE Guy (@CenationMarian1) August 24, 2021ड्रू मैकइंटायर की जिंदर महल के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही थी। Raw में इसका अंत हो गया है। इसके साथ ही ड्रू मैकइंटायर की डेमियन प्रीस्ट के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है। पिछले हफ्ते दोनों ने टैग टीम मैच में साथ काम किया था और जीत दर्ज की थी। हालांकि, बैकस्टेज सैगमेंट से उनके बीच दुश्मनी टीज़ हुई थी। इस समय डेमियन प्रीस्ट के पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मौजूद है। साथ ही दोनों ही सुपरस्टार्स बेबीफेस बने हुए हैं।डेमियन प्रीस्ट ने अब तक बतौर बेबीफेस अच्छा काम किया है। दूसरी ओर ड्रू मैकइंटायर को फेस सुपरस्टार के रूप में जबरदस्त सफलता मिली है लेकिन वो काफी समय से इसी गिमिक में दिखाई दे रहे हैं। अब उन्हें अपने कैरेक्टर में थोड़ा बदलाव जरूर करना चाहिए। Raw के एपिसोड में अगर ड्रू मैकइंटायर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन डेमियन प्रीस्ट पर हमला करते हैं या उन्हें किसी तरह से धोखा देते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। मैकइंटायर के हील रन को देखना भी काफी रोचक रह सकता है।