WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहेगा। इस एपिसोड को WWE जरूर ही खास बनाना चाहेगा। समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी के बाद यह Raw का पहला एपिसोड होगा। SummerSlam 2021 काफी धमाकेदार रहा था और हर फैन को पीपीवी पसंद आया होगा। इसी वजह से सभी की उम्मीदें Raw से बढ़ गई है।Raw के पिछले कुछ एपिसोड्स में उतना सुधार देखने को नहीं मिला था। हालांकि, इस हफ्ते जरूर WWE कुछ बड़ा करना चाहेगा। अभी तक Raw के लिए कोई बड़ी घोषणा देखने को नहीं मिली है। आने वाले समय में WWE कुछ शानदार मैचों या सैगमेंट्स का ऐलान कर सकता है। WWE पर अब Raw को बेहतर बनाने का भार रहने वाला है।Runs in the family!@Goldberg#WWERaw pic.twitter.com/TLvdqAaOpf— WWE (@WWE) August 17, 2021WWE अगर कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान करेगा तो जरूर ही इस हफ्ते का एपिसोड खास बनेगा। इस तरह की चीज़ों से एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाता है और फिर WWE को फायदा मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE Raw में ओमोस द्वारा एजे स्टाइल्स को धोखा मिल सकता हैMe when AJ Styles & Omos lose the tag team championship at SummerSlam on Saturday. 😢 #RAW #SummerSlam pic.twitter.com/BZmAbFj3Jq— Make AJ Styles Great Again (@AkonikVibes) August 17, 2021एजे स्टाइल और ओमोस अपने Raw टैग टीम टाइटल मैच हार चुके हैं। Raw के एपिसोड में एक बार फिर चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है। इस मैच में रैंडी ऑर्टन और रिडल अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर सकते हैं। इसके बाद WWE अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दे सकता है। अगर मैच में एजे स्टाइल्स की वजह से हार होती है तो ओमोस गुस्से में आकर स्टाइल्स पर हमला कर सकते हैं।दोनों मौकों पर स्टाइल्स की वजह से ही उनके हाथ से जीत दर्ज करने का मौका जाएगा। ऐसे में ओमोस अपनी हार का बदला ले सकते हैं। इसके अलावा वो स्टाइल्स से अलग होकर उनके खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। एजे स्टाइल्स के खिलाफ काम करके ओमोस को जबरदस्त तरीके से फायदा होगा।