लंबे समय बाद रोमन रेंस पिछले सप्ताह रॉ के एपिसोड में नजर आए। रोमन रेंस की वापसी के बाद राॅ की व्यूअरशिप में काफी फायदा हुआ। साथ ही रोमन रेंस ने यह भी अनाउंस कर दिया कि वे अपनी वापसी के रीमिशन में है। रोमन रेंस के अलावा पिछले सप्ताह WWE के पूर्व रैसलर बतिस्ता ने अपनी वापसी की। जिन्होंने रिक फ्लेयर का बर्थडे सेलिब्रेशन खराब करते हुए उनकी जोरदार पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्होंने ट्रिपल एच को चुनौती भी दी। इसके अलावा रॉ में एक मौका और देखने को मिला जब बैकी लिंच के खिलाफ रैसलमेनिया में मुकाबला न मिलने के कारण रोंडा राउजी ने अपनी राॅ विमेंस चैंपियनशिप रिंग में ही छोड़ दी और रैसलमेनिया में शार्लेट फ्लेयर से मुकाबला करने के लिए मना कर दिया।
अगले रॉ के लिए यही स्टोरीलाइन आगे बढ़ती हुई नजर आने वाली है। तो आइए जान लेते हैं उन पांच रैसलर के बारे में जिनके ऊपर रॉ के एपिसोड के दौरान सभी दर्शकों की नजरें होंगी।
#5 डीन एंब्रोज
![dean ambrose](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a60b4-15515549138458-800.jpg 1920w)
पिछले रॉ में डीन एंब्रोज के साथ काफी दिलचस्प बातें देखने को मिली। जहां पहले उन्होंने इलायस को इंटरप्ट करते हुए पीटा और बाद में उनका मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ। इस मुकाबले में डीन एंब्रोज को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले, इलायस और लियो रश ने मिलकर डीन एंब्रोज की काफी बुरी तरह से पिटाई कर दी। यह सभी डीन एंब्रोज को ज्यादा चोट पहुंचा पाते कि उससे पहले ही सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने आकर डीन एंब्रोज को बचाया। किंतु अंत में वे डीन एंब्रोज को उसी हालत में रिंग में छोड़कर चले गए।
मंडे नाइट रॉ के इस एपिसोड में डीन एंब्रोज एक प्रोमो देते हुए नजर आ सकते हैं जिसमें वे रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को लेकर बात करेंगे। साथ ही वे टीम शील्ड के टूटने की बात भी कर सकते हैं। इस दौरान एक बार फिर इलायस या ड्रू मैकइंटायर उन्हें इंटरप्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 फिन बैलर
![finn balor](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/30cbb-15515549464016-800.jpg 1920w)
पिछले सप्ताह फिन बैलर ने लियो रश के खिला़फ मुकाबला लड़ा और उसमें जीत दर्ज की। इस मंडे नाइट रॉ फिन बैलर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए एक ओपन चैलेंज रख सकते हैं। जिसे बैकस्टेज से कोई रैसलर स्वीकार करेगा। इस मुकाबले में फिन बैलर अपनी चैंपियनशिप सफलतापूर्वक बचा लेंगे। किंतु मुकाबले के पश्चात या मुकाबले के दौरान लियो रश या बॉबी लैश्ले फिन बैलर के ऊपर हमला कर सकते हैं। जिसके बाद WWE ऑफिशियल तौर पर फास्टलेन पे-पर-व्यू के लिए इन दोनों रैसलर के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मुकाबला तय कर दें।
#3 रोंडा राउजी
![ronda rousey](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5aeb7-15515551937559-800.jpg 1920w)
रोंडा राउजी के रॉ में रैसलमेनिया में लड़ने से मना करने के बाद रोंडा राउजी का हर दर्शक यह जानना चाहता है कि क्या सचमुच में रोंडा राउजी और बैकी लिंच के बीच मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। इस बारे में हमें अगले रॉ के एपिसोड में पता लग सकता है। WWE ने यह कंफर्म कर दिया है कि अगले रॉ में शार्लेट फ्लेयर होने वाली है जो मैकमैहन फैमिली से रैसलमेनिया में अपने मुकाबले को लेकर बातचीत करेंगे। इसी दौरान रोंडा राउजी बैकस्टेज से आकर शार्लेट फ्लेयर को इंटरप्ट कर सकती हैं।
#2 बतिस्ता
![batista](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/38aa5-15515552338341-800.jpg 1920w)
बतिस्ता की वापसी ने हर एक दर्शकों को चौंका दिया है। कुछ दिनों पहले तक यह रूमर्स ही थे कि बतिस्ता की वापसी होने वाली है। किंतु वर्तमान में औपचारिक तौर पर बतिस्ता ने अपनी वापसी कर ली है। WWE द्वारा यह कंफर्म कर दिया गया है कि अगले मंडे नाइट रॉ में ट्रिपल एच, बतिस्ता द्वारा दी गई चुनौती को लेकर बड़ा बयान दे सकते हैं। इस दौरान बतिस्ता भी रॉ में नजर आ सकते हैं। जिसके बाद रैसलमेनिया में इन दोनों के बीच एक मुकाबला तय होते हुए नजर आ सकता है।
#1 रोमन रेंस
![roman reigns](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5036a-15515552889267-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस ने भले ही अपने रीमिशन में होने की बात कही हो, किंतु पिछले रॉ में वे जिस प्रकार फाइट करते हुए नजर आए थे, उससे एक बात कन्फ़र्म है कि वह आगामी रॉ के एपिसोड में भी नजर आएंगे। किंतु यह नहीं कहा जा सकता कि क्या वे अगले रॉ के एपिसोड में एक बार फिर देखने को मिले? अगर रैसलमेनिया 35 के लिए WWE रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच एक मुकाबला तय कर रही है तो रोमन रेंस अवश्य ही रॉ के एपिसोड में नजर आने वाले हैं।