WWE में खली के बाद जिंदर महल, समीर सिंह, सुनील सिंह और कविता देवी ने तो WWE में झंडे गाड़ दिए। इन सभी ने धमाल मचाकर बता दिया कि भारत भी WWE में पैर जमा रहा है। खली, जिंदर महल ने भांगड़े और पंजाबी ढोल की थाप से WWE में इऩ्होंने हमेशा पंजाबी तड़का लगाया है। लेकिन इनके अलावा एक और सुपरस्टार है जो पंजाबी मूल का है। और इस समय WWE के मेन रोस्टर में कमाल कर रहा है। रैसलमेनिया 34 के बाद अगर आपको याद हो तो रॉ में ऑथर्स ऑफ पेन ने डेब्यू किया था। ऑथर्स ऑफ पेन में अकम और रेज़र नाम के दो सुपरस्टार्स है।अकम पंजाबी मूल के है। उन्होंने आज रॉ में शील्ड के खिलाफ मैच लड़ा। उनके साथ रेजर और बैरन कॉर्बिन थे। दूसरी तरफ शील्ड थी। ये मैच काफी शानदार रहा। अकम और रेजर ने सभी को प्रभावित किया। खासतौर पर अकम ने फैंस का दिल जीत लिया। अपनी काबिलियत से उन्होंने दूसरे सुपरस्टार्स को भी चेतावनी दे दी है।When you face #TheShield, you need the best artillery you can get, and @BaronCorbinWWE just found it in #AOP! #RAW @Rezar_WWE @Akam_WWE @WWEMaverick pic.twitter.com/lji48tnE84— WWE (@WWE) September 25, 2018अकम और रेजर ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि रोमन रेंस भी इनकी तारीफ करने से नहीं चूके। उन्होंने ट्वीटर पर इनकी प्रशंसा की। और ये इन दोनों के फ्यूचर के लिए काफी अच्छा है।Can’t take anything away from AOP. Two guys trying to make a name for themselves...but The Shield is what and where we belong. Running the main event. #Raw #Workhorses— Roman Reigns (@WWERomanReigns) September 25, 2018रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ में मेन रोस्टर में ऑथर्स ऑफ पेन का डैब्यू हुआ। इस समय अकम और रेजर दोनों हील की भूमिका में रॉ में कमाल कर रहे है। अकम के शुरूआती करियर के बारे में बात करें तो उन्हें शुरू से ही रैसलिंग का काफी शौक था। उऩ्होंने बचपन से ही इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। कनाडा में उन्होंने अपना लोहा मनवाते हुए फ्रीस्टाइल रैसलिंग में तीन बार वो चैंपियन बने। 2009 कनाडा समर गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मैडल जीता था। प्रोफेशनल रैसलिंग की शुरूआत से ही अकम काफी मेहनती थे। उऩका पूरा ध्यान रैसलिंग पर रहता था। रॉ ब्राड में इन्होंने अभी तक कई रैसलर्स को धूल चटा दी है। और जिस तरह इऩ दोनों का काम है, आगे आने वाले समय में वो रॉ टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम कर सकते है।