भारत में WWE Raw और SmackDown क्या Netflix पर आएगा? यहां जानें कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं लाइव एक्शन का लुत्फ

WWE
जानिए भारत में WWE Raw और SmackDown का प्रसारण किसमें होगा? (Photo: WWE.com)

Raw And SmackDown Live Streaming India: WWE का 6 जनवरी, 2025 से नया अध्याय शुरू होने वाला है। इस दिन रॉ (Raw) का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंपनी ने कमर कस ली है। चार बड़े मुकाबले तय किए गए हैं। SmackDown भी अब तीन घंटे का कर दिया गया है। लगातार बदलाव कंपनी द्वारा किए जा रहे हैं। Raw का लाइव प्रसारण अब Netflix पर होगा। हालांकि, भारतीय फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत में किसी चीज में कोई चेंज नहीं किया गया है।

Ad

WWE में होते हुए बदलाव के बीच भारतीय फैंस को वीकली शो Raw और SmackDown के प्रसारण और टाइमिंग के बारे में जानना बहुत जरूरी है। भारत में Raw की शुरूआत हर मंगलवार को सुबह 6.30 बजे से होगी और इसका अंत 9.30 बजे होगा। वहीं SmackDown हर शनिवार को सुबह 6.30 से 9.30 तक लाइव आएगी। फैंस इन दोनों शो का लाइव एक्शन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, इंग्लिश और तमिल-तेलुगु में देख सकते हैं। इसके अलावा Sportskeeda Hindi पर लाइव कमेंट्री को फॉलो कर सकते हैं।

WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में मचेगा जबरदस्त बवाल

WWE ने Raw के Netflix डेब्यू शो को शानदार बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली हैं। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। इस मुकाबले में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। मुकाबले का इंतजार WWE यूनिवर्स द्वारा बेसब्री से किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मैच में द रॉक की दखलअंदाजी भी हो सकती है। इसके अलावा ड्रू मैकंटायर की टक्कर जे उसो से होगी। ड्रू को बुरी तरह हराने का दावा जे कर चुके हैं।

Ad

सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का मैच भी Raw के Netflix डेब्यू शो के लिए तय किया गया है। दोनों की राइवलरी पिछले एक साल से अभी तक खतरनाक रही है। पंक और रॉलिंस एक-दूसरे को हराने की हुंकार भर चुके हैं। वहीं लिव मॉर्गन भी अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच होगा, जिसमें सारी हदें पार किए जाने की उम्मीदें हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications