WWE न्यूज: TLC से पहले हुई अंतिम Raw से कंपनी को लगा तगड़ा झटका 

Enter caption

इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ के लिए थोड़ा बहुत राहत भरी खबर सामने आई है। इस बार के मेन इवेंट मैयाच ने सभी का दिल जीत लिया। लेकिन सैथ रॉलिंस के अलावा कोई और शो को आगे नहीं जा पाया। अकेले सैथ रॉलिंस ने कोशिश की लेकिन बाउंस वो भी नहीं कर पाए।

Ad

इस हफ्ते भी रॉ की व्यूवरशिप बहुत कम रही। लगातार तीसरे हफ्ते ऐसा हुआ है। ये काफी निराशजनक बात है। अगले हफ्ते टीएलसी पीपीवी का होगा। इससे पहले ये काफी दुख भरी खबर कंपनी के लिए है।

शो की शुरूआत सैथ रॉलिंस और बैरन कॉर्बिन ने की। दोनों के बीच इतनी बात हुई की मैच तक ये आलम पहुंच गया। मेन इवेंट के लिए दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। रूबींटा रॉय और नटालिया का सैगमेंट भी यहां हुआ। इसके अलावा मैकइटांयर का मुकाबला जिगलर के साथ हुआ। ऑथर्स ऑफ पेन भी अपना टैग टीम टाइटल बॉबी रूड और चैड गेबल के खिलाफ हार गए।

youtube-cover
Ad

इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ की व्यूवरशिप 2.19 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले 92,000 व्यूवर्स की कमी यहां साफ नजर आई थी। पिछले हफ्ते 2.29 मिलिनय व्यूवरशिप थी। रिकॉर्ड भी यहां पर टूट गया। ये सब कम व्यूवरशिप है।

पहला घंटा: 2.347 मिलियन

दूसरा घंटा: 2.186 मिलियन

तीसरा घंटा: 2.048 मिलियन

शो की शुरूआत शानदार रही थी। लेकिन हर घंटे फिर व्यूवरशिप कम होते रही है। तीसरे घंंटे में 300,000 फैंस गायब हो गए। ये बड़ा झटका है। अगर टीएलसी पीपीवी के हिसाब से देखा जाए तो तीसरे घंटे में व्यूवरशिप आगे बढ़नी चाहिए थी। पिछले तीन एपिसोड से ये ही हो रहा है। 3 जनवरी 2016 को रॉ के एपिसोड में सीएम पंक ने अपनी चैंपियनशिप रॉयबैक के खिलाफ डिेफेंड की थी। यहां रॉक की भी वापसी हुई थी। ये टीएलसी से पहले अंतिम रॉ थी। और 4.42 मिलियन व्यूवरशिप इस शो की रही थी।

अगले हफ्ते रॉ की व्यूवरशिप बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि उससे पहले टीएलसी पीपीवी रविवार को होगा।

WWE TLC से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, खबरें और प्रेडिक्शन यहां पढ़ें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications