2- बुरी बात: एलेक्सा ब्लिस का पुराने गिमिक में वापसी करना
एलेक्सा ब्लिस काफी महीनों से Raw में नजर नहीं आ रही थीं। Raw के एपिसोड में आखिर उनकी वापसी देखने को मिली। सभी उम्मीद कर रहे थे कि ब्लिस अपने पुराने गिमिक के साथ नजर आने वाली हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनका एक सैगमेंट दिखाया गया जहां वो डॉक्टर के साथ बैठी हुई थीं।
उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, वो डॉक्टर का ऑफिस पूरी तरह से तबाह कर देती हैं। यह सैगमेंट काफी ज्यादा अजीब था। ब्लिस का यह गिमिक किसी को पसंद नहीं था और इसी वजह से हर कोई इसमें बदलाव की उम्मीद कर रहा था। WWE ने फैंस को सही मायने में काफी ज्यादा निराश किया।