WWE Raw का एपिसोड कई धमाकेदार मैचों और सैगमेंट्स से भरा हुआ था। WWE ने इस एपिसोड द्वारा सभी को प्रभावित किया। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) 2022 के लिए WWE ने स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया और लैडर मैचों के लिए कुछ प्रतियोगियों का भी ऐलान देखने को मिला। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के इस एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस को काफी खुश किया वहीं कई मौकों पर सभी प्रशंसकों को थोड़ी निराशा मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के अंतिम एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE Raw की अच्छी बात: सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स का मैचWWE@WWEEverything's coming up Rollins!@WWERollins #MITB1034226Everything's coming up Rollins!@WWERollins #MITB https://t.co/yxYTEGLbESRaw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने प्रीमियम लाइव इवेंट के लायक मैच दिया। सैथ और एजे को पर्याप्त समय मिला और उन्होंने अपने फैंस को किसी भी तरह से निराश नहीं किया। दोनों Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालीफाई करना चाहते थे। अंत में सैथ रॉलिंस का पलड़ा भारी रहा और वो अब बड़े इवेंट में नजर आएंगे। स्टाइल्स की हार होना एक निराशाजनक चीज़ है लेकिन उन्होंने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी आसानी से हार नहीं हुई और उन्होंने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को कड़ी टक्कर दी। इस चीज़ ने फैंस को जरूर प्रभावित किया। 1- बुरी बात: मेन इवेंट सैगमेंटWWE@WWEWho wins Round 3 ... @_Theory1 or @fightbobby?#WWERaw645111Who wins Round 3 ... @_Theory1 or @fightbobby?#WWERaw https://t.co/fI5qTKrHjQWWE ने Raw के एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें बुक की लेकिन मेन इवेंट सैगमेंट के चुनाव में बड़ी गलती हो गई। WWE ने बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी का पोज डाउन सैगमेंट मेन इवेंट में तय किया था और यहां कुछ खास देखने को नहीं मिला। इसके बजाय WWE के पास शो का अंत करने के लिए अच्छे विकल्प थे। सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच मेन इवेंट में मैच बुक किया जा सकता था। इसके अलावा रे मिस्टीरियो और वीर महान का मुकाबला भी अच्छा था और उसे भी मेन इवेंट में डाला जा सकता था। WWE के पास कई अच्छे विकल्प थे लेकिन कंपनी ने एक बड़ी गलती की। 2- अच्छी बात: वीर महान की बड़ी जीत WWE@WWEWOAH! @VeerMahaan just defeated @reymysterio on #WWERaw!733133WOAH! @VeerMahaan just defeated @reymysterio on #WWERaw! https://t.co/GODlcUkxwvRaw के एपिसोड में वीर महान को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिली। दरअसल, उनका मैच रे मिस्टीरियो से हुआ था। काफी समय से दोनों के बीच मैच की उम्मीदें लगाई जा रही थी और इस लंबी स्टोरीलाइन का Raw में संभावित रूप से अंत हो गया है। यह मुकाबला काफी बढ़िया साबित हुआ। वीर महान ने एक बड़ी जीत हासिल की है। महान को डेब्यू के बाद से लगातार अच्छी तरह बुक किया जा रहा था और अगर यहां उनकी हार होती तो फैंस निराश होते। इसी वजह से WWE का उन्हें विजेता बनाने का निर्णय लेना सही चीज़ रही। महान अब एक नई स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। 2- बुरी बात: जजमेंट डे का रिंग के अंदर नजर नहीं आना WWE@WWEA wild @RheaRipley_WWE appeared!#WWERaw833195A wild @RheaRipley_WWE appeared!#WWERaw https://t.co/JdyaLDtyTnजजमेंट डे ने पिछले हफ्ते सभी को चौंका दिया था। फिन बैलर इस फैक्शन का हिस्सा बने थे। डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली ने फिन बैलर के साथ मिलकर ऐज पर हमला करके उन्हें फैक्शन से बाहर कर दिया था। लग रहा था कि Raw के एपिसोड में उनका एक सैगमेंट देखने को मिलेगा। WWE ने उन्हें रिंग में उपयोग करने के बजाय बड़ी स्क्रीन पर दिखाया। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ रही। फैंस उन्हें देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित थे। WWE ने अपने फैंस को जरूर थोड़ा निराश किया है। अगर इसी तरह की गलती जारी रही तो जजमेंट डे को सफलता नहीं मिल पाएगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।