Best & Worst WWE Raw (27 January 2025): WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। इस शो में काफी बड़ी चीजें देखने को मिली। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) से पहले WWE ने हाइप बनाने की कोशिश की और वो सफल भी रहे। शो के दौरान कुछ चीजों ने निराश भी किया। इस आर्टिकल में हम Raw की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर नज़र डालेंगे।1- WWE Raw की अच्छी बात: सीएम पंक और कोडी रोड्स का प्रोमो सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में कोडी रोड्स के प्रोमो सैगमेंट के बीच सीएम पंक ने दखल दिया। यह देखकर फैंस हैरान रह गए थे। पिछले साल भी Royal Rumble से पहले दोनों के बीच तगड़ा सैगमेंट देखने को मिला था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और उन्होंने मिलकर प्रभावित किया। दोनों का यह सैगमेंट किसी सिनेमा से कम नहीं था।साफ तौर पर महसूस हो रहा था कि दो दोस्त आपस में बात कर रहे थे। सैगमेंट के अंत में आते-आते दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना भी साधा, जहां कोडी ने कहा कि वो पंक को बताएंगे कि अब वो बेस्ट नहीं हैं। इसी बीच पंक ने अमेरिकन नाईटमेयर से WrestleMania में लड़ने का दावा किया।1- बुरी बात: WWE दिग्गज रोमन रेंस का ऐलान करने के बावजूद नहीं आना View this post on Instagram Instagram PostRaw Netflix डेब्यू में जीत के बाद रोमन रेंस ने बैकस्टेज पॉल हेमन को बताया था कि वो 27 जनवरी 2025 के एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। फैंस उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन नहीं आए। रोमन ने खुद बताया था कि वो आएंगे और ऐसे में उनका शो मिस करना खराब बात है।वो Royal Rumble मैच में अपनी अपीयरेंस को हाइप कर सकते थे। इसके अलावा Raw में उनसे जुड़ा बड़ा ऐलान पॉल हेमन ने किया। अगर रोमन खुद आते और 2K25 का पोस्टर जारी करते तो यह बढ़िया बात होती। फैंस उनके इस पल को जरूर ज्यादा पसंद करते लेकिन वो सबसे बड़े ऐलान पर उपस्थित नहीं रहे, जो एक बुरी बात रही।2- अच्छी बात: WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर को जीत के साथ मोमेंटम मिलना View this post on Instagram Instagram PostWWE स्टार ड्रू मैकइंटायर के लिए 2025 कुछ खास नहीं रहा था। Raw Netflix डेब्यू शो में जे उसो के खिलाफ उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कई फैंस उनकी इस हार की उम्मीद नहीं कर रहे थे। बाद में उन्होंने Royal Rumble मैच के लिए अपनी एंट्री अनाउंस की थी। पिछले हफ्ते मैकइंटायर को सैथ रॉलिंस ने हरा दिया।ड्रू मैकइंटायर मौजूदा समय के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। इन सभी चीजों के बावजूद उनका 2025 में एक भी जीत नहीं दर्ज करना खराब बात थी। Royal Rumble से पहले उन्हें मोमेंटम की जरूरत थी, क्योंकि वो यह पूरी तरह खो चुके थे। Raw के एपिसोड में मैकइंटायर ने सैमी ज़ेन को हराकर एक जरुरी जीत प्राप्त की और अपना कद बढ़ाया।2- बुरी बात: WWE Raw में पेंटा का कोई मैच नहीं होना View this post on Instagram Instagram Postपेंटा ने WWE Raw के 13 जनवरी 2025 के एपिसोड में डेब्यू किया था। उन्होंने चैड गेबल का सामना करके उन्हें हराया था। पिछले हफ्ते पेंटा ने पीट डन का सामना किया और एक तगड़े मैच में उन्हें भी पराजित कर दिया। पेंटा ने दोनों ही मैचों में शानदार काम किया और इसी वजह से फैंस इस हफ्ते उन्हें किसी अन्य स्टार के साथ देखना चाहते थे।एडम पीयर्स ने फैंस से पेंटा के अलगे विरोधी के बारे में पूछा भी था। इससे एक चीज क्लियर लग रही थी कि इस हफ्ते भी पूर्व AEW स्टार किसी न किसी तरह से एक्शन में नज़र आएंगे। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और पेंटा का कोई मैच नहीं हुआ। जनरल मैनेजर ने मैच टीज़ करने के बाद भी इसे ऑफिशियल नहीं करके बड़ी गलती कर दी।