WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी धमाकेदार साबित हुआ। समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट सफल रहा था और इसे फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इवेंट के बाद हुए रेड ब्रांड के इस शो ने अच्छे मैचों और सैगमेंट्स द्वारा काफी प्रभावित किया। Raw के इस एपिसोड में कई बेहतरीन चीज़ें हुई और इनसे फैंस प्रभावित नज़र आए। हालांकि, कुछ जगहों पर बुकिंग के मामले में WWE ने थोड़ा निराश भी किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी चीज़ों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE Raw की अच्छी बात: शिंस्के नाकामुरा को वर्ल्ड टाइटल स्टोरीलाइन में जगह मिलना View this post on Instagram Instagram Postमेन इवेंट में कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस और शिंस्के नाकामुरा की जजमेंट डे पर बड़ी जीत के बाद सरप्राइज मिला। दरअसल, नाकामुरा ने सैथ पर हमला कर दिया और चले गए। यह देखकर रोड्स, ज़ेन और सभी फैंस चौंक गए थे। नाकामुरा का इसी के साथ हील टर्न हो गया है। अच्छी बात यह रही कि अब उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के साथ दुश्मनी शुरू हो गई है। फैंस उन्हें लंबे समय से मेन इवेंट स्टोरीलाइन में देखना चाहते थे। अब सभी फैंस की इच्छा पूरी हो जाएगी। नाकामुरा ने खुद को आगे लाने के लिए सैथ पर हमला करते हुए अच्छा निर्णय लिया। 1- बुरी बात: जजमेंट डे की हार View this post on Instagram Instagram PostRaw के एपिसोड में जजमेंट डे को बड़ी हार झेलनी पड़ी। वो Raw ही नहीं बल्कि WWE का टॉप फैक्शन है। ऐसे में सिंगल्स स्टार द्वारा मिलकर बनाई गई टीम के सामने हारना खराब चीज़ है। पहले वो लगातार प्रभावित कर रहे थे। डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच अनबन बढ़ गई है। इस चीज़ का असर जजमेंट डे पर हुआ है। जजमेंट डे लगातार डॉमिनेट करते आया है और इसी वजह से फैंस को उनसे बहुत उम्मीदें रहती हैं। उनका इस तरह से 6 मैन टैग टीम मैच में हार जाना खराब चीज़ रही। WWE को इस फैक्शन की बुकिंग में किसी भी तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। 2- अच्छी बात: न्यू डे की वापसी Roman Reigns SZN 💥@reigns_eraNEW DAY IS BACK!! #WWERaw pic.twitter.com/QAeL7DOlAp98174NEW DAY IS BACK!! #WWERaw pic.twitter.com/QAeL7DOlApन्यू डे की Raw के एपिसोड में चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। कोफी किंग्सटन चोटिल थे और लंबे समय तक एक्शन से दूर थे। इसी वजह से ज़ेवियर वुड्स को भी बुकिंग के मामले में संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अब Raw में उन्होंने वापसी की। वाइकिंग रेडर्स ने ओपन चैलेंज रखा था और न्यू डे ने आकर इसे स्वीकारा। दोनों टीमों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। अंत में न्यू डे का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने जायंट टीम को मात दी। न्यू डे के आने से टैग टीम डिवीजन मजबूत हो गया है। 2- बुरी बात: SmackDown सुपरस्टार का Raw में नज़र आनाWrestle Ops@WrestleOpsThat LA Knight & Miz promo-battle went way too hard oh my god. #WWERAW pic.twitter.com/iyZ1UBuOOO7463618That LA Knight & Miz promo-battle went way too hard oh my god. #WWERAW pic.twitter.com/iyZ1UBuOOOWWE Raw के एपिसोड में एलए नाइट नज़र आए। वो SmackDown स्टार होने के बावजूद Raw में आए और इसी वजह से कई फैंस सरप्राइज रह गए। दरअसल, उनका द मिज़ के साथ प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। बाद में उन्होंने मिज़ द्वारा हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब भी दिया। SmackDown सुपरस्टार का Raw में आकर मिज़ के साथ दुश्मनी शुरू करना अजीब चीज़ रही। इस तरह से WWE Draft और ब्रांड स्प्लिट का महत्व खत्म होता है। WWE जरूर नाइट के लिए SmackDown में कोई बेहतर विरोधी चुन सकता था। इस मामले में जरूर कंपनी ने फैंस को निराश किया है।