WWE Raw का एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहा। WWE ने रॉ (Raw) के लिए पहले ही कई धमाकेदार चीज़ों का ऐलान कर दिया था और इसी कारण एपिसोड पर सभी की नजरें थी। Raw के इस एपिसोड में कुछ जबरदस्त मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। WWE ने पिछले हफ्ते की तरह इस शो को भी रोचक बनाया। हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के इस एपिसोड में WWE ने कुछ जगहों पर प्रभावित किया वहीं कई मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के इस एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE Raw की अच्छी बात: केविन ओवेंस का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostRaw की शुरुआत में केविन ओवेंस (Kevin Owens) का एक जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का थीम सॉन्ग बजा और इसी वजह से फैंस काफी खुश दिखाई दिए। बाद में पता चला कि ऑस्टिन नहीं बल्कि केविन ओवेंस आए हैं। ओवेंस यहां दिग्गज के लुक में आए और दिग्गज की बेइज्जती की। उन्होंने स्टोन कोल्ड की स्टाइल में ही उनकी बेइज्जती की। केविन का यह सैगमेंट फैंस को काफी पसंद आया। उन्होंने पिछले हफ्ते कैमरामैन पर स्टनर लगाया था। इस हफ्ते उन्होंने WWE क्रू के एक व्यक्ति पर स्टनर लगाया और फिर ऑस्टिन की तरह ही सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बाद में बीयर को फेंकते हुए दिग्गज की फिर बेइज्जती की। 1- बुरी बात: फिन बैलर को चीटिंग से जीत मिलना View this post on Instagram Instagram Postफिन बैलर और ऑस्टिन थ्योरी के बीच Raw के एपिसोड में एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था।दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने मैच को अच्छा बनाया। इस मैच में कई मौकों पर पैट मैकेफी की इंटरफेरेंस देखने को मिली। इसी का फायदा फिन बैलर ने उठाया। फिन WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं और उनकी Raw में चीटिंग से हार होना सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ रही। WWE ने Raw में गलत निर्णय लिया और यहां फिन की क्लीन जीत होनी चाहिए थी। बाद में WWE थ्योरी और मैकेफी की दुश्मनी को आगे बढ़ा सकता था। 2- अच्छी बात: सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन इस समय सभी का ध्यान खींच रही है। Raw के एपिसोड में एक बार फिर WrestleMania में जगह बनने के लिए उनका सफर जारी रहा। उन्होंने इस बार एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच लड़ा। शर्त यह थी कि अगर उन्हें जीत मिली तो वो स्टाइल्स की जगह WrestleMania में ऐज से मैच लड़ेंगे। उन्होंने मैच में जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश की। हालांकि, अंत में ऐज ने आकर स्टाइल्स पर हमला किया और इसी कारण DQ से उन्हें जीत मिली। सैथ को अभी भी WrestleMania में मैच नहीं मिला है। WrestleMania के लिए उनका बिल्डअप काफी ज्यादा प्रभावशाली रहा है। 2- बुरी बात: ब्रॉक लैसनर का WWE चैंपियन होने के बावजूद Raw में नजर नहीं आना View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर काफी समय से Raw के एपिसोड में नजर नहीं आए हैं। वो SmackDown के अंतिम एपिसोड में मौजूद थे। हालांकि, लैसनर Raw के इस एपिसोड में नजर नहीं आए। लैसनर Raw के टॉप चैंपियन हैं और इसी कारण उन्हें रेड ब्रांड के एपिसोड्स का भी हिस्सा बनना चाहिए। हालांकि, वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। वो अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं लेकिन इस हफ्ते उनका शो में नहीं होना एक खराब चीज़ रही। Raw का एपिसोड बढ़िया साबित हुा और अगर यहां लैसनर भी नजर आते तो एपिसोड ज्यादा बेहतर बन पाता। WWE ने सही मायने में फैंस को थोड़ा निराश किया है।