WWE रॉ (Raw) का एपिसोड साधारण माना जा सकता है। WWE ने पहले ही कई चीज़ों का ऐलान कर दिया था और यह एपिसोड उसके अनुसार नहीं रहा। काफी चीज़ें तय की गई थी लेकिन वो देखने को ही नहीं मिली। WWE ने एपिसोड में कई बदलाव किये। इसी वजह से Raw उम्मीद से अलग रही। WWE अब एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2021 पीपीवी के लिए स्टोरीलाइंस तैयार कर रहा है।Raw का अंतिम एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था। इस एपिसोड की व्यूअरशिप काफी ज्यादा रही थी। इसी वजह से लग रहा था कि WWE अपने एपिसोड को एक बार फिर अच्छा बनाकर व्यूअरशिप को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। एपिसोड उतना धमाकेदार नहीं साबित हुआ। हालांकि, Raw के एपिसोड में कुछ अच्छे मैच देखने को मिले।Oh Randyyyyyy...@RandyOrton@SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/E2n3U0U7tP— WWE (@WWE) August 31, 2021हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के इस एपिसोड में कुछ चीज़ों ने प्रभावित किया वहीं कई मौकों पर निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: रैंडी ऑर्टन और बॉबी लैश्ले की दुश्मनी टीज़ होना#TheViper stalks his prey.@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/0mSlPpxEJ1— WWE (@WWE) August 31, 2021रैंडी ऑर्टन और रिडल ने अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को Raw के मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले और MVP के खिलाफ डिफेंड किया। लैश्ले डबल चैंपियन बनना चाहते थे लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। अंत में ऑर्टन और रिडल ने अपने टैग टीम टाइटल्स को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया। मैच के बाद लैश्ले ने गुस्से में आकर रिडल को स्पीयर लगा दिया और यह चीज़ ऑर्टन को पसंद नहीं आई।उन्होंने लैश्ले पर एक जबरदस्त RKO लगाया। लैश्ले को Extreme Rules के लिए नए विरोधी की तलाश है। ऐसे में रैंडी ऑर्टन एक जबरदस्त विकल्प माने जाएंगे। Raw में उनके बीच दुश्मनी भी टीज़ हो गई है। दोनों ही Raw के मुख्य सुपरस्टार्स माने जाते हैं और इसी वजह से उन्हें आमने-सामने देखना काफी ज्यादा रोचक रहेगा।