2- बुरी बात: एलेक्सा ब्लिस और कीथ ली का नजर नहीं आना
Raw के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस का इस्तेमाल नहीं किया गया। वो काफी समय से लगातार Raw में दिखाई दे रही थीं और वो एपिसोड का काफी अहम हिस्सा मानी जाती थीं। पिछले हफ्ते उन्होंने शार्लेट फ्लेयर के साथ स्टोरीलाइन भी टीज़ की थी। Raw में उसे आगे बढ़ाने के बजाय WWE ने ब्लिस का इस्तेमाल ही नहीं किया।
इसके साथ ही कीथ ली भी नजर नहीं आए। पिछले कुछ समय से कीथ दिखाई नहीं दिए हैं और WWE को उनका इस्तेमाल करना चाहिए। वो आसानी से प्रशंसकों को प्रभावित कर सकते हैं और Raw को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। WWE ने इन दोनों सुपरस्टार्स को इस्तेमाल नहीं करते हुए निराश किया।