WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। शुरूआत में ही काफी बवाल देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने इस बार वापसी की और अपने ही अंदाज में बवाल मचाया। लैसनर ने इस बार विंस मैकमैहन के चहेते सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर अटैक किया। लैसनर ने जबरदस्त एफ-5 ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) को मारा। इसके बाद लैसनर ने सभी को चौंकाते हुए थ्योरी के साथ सेल्फी भी ली।WWE@WWE@BrockLesnar @fightbobby#WWERaw6:49 AM · Feb 15, 20221138191👀@BrockLesnar @fightbobby#WWERaw https://t.co/x0OJtdx1r2WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी की हालत ब्रॉक लैसनर ने खराब कीElimination Chamber 2022 से पहले रेड ब्रांड का ये अंतिम एपिसोड था। इस इवेंट में बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को रिडल, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स, ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिेफेंड करेंगे। इस हफ्ते शो की शुरूआत में बॉबी लैश्ले नजर आए। उन्होंने मैच को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद उनके सभी प्रतिद्वंदियों ने एंट्री की। ऑस्टिन थ्योरी भी आए और उन्होंने कहा कि विंस मैकमैहन उन्हें अगला WWE चैंपियन बनाना चाहते हैं।सबसे अंत में ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। बॉबी लैश्ले के साथ उनका आमना-सामना हुआ। इस दौरान सभी सुपरस्टार्स रिंग के बाहर चले गए थे। ऑस्टिन थ्योरी रिंग में ही थे। ऑस्टिन थ्योरी को लैसनर के सामने ज्यादा चौड़ा बनना उन्हीं को भारी पड़ गया। लैसनर ने पहले थ्योरी को सुपलेक्स दिया और फिर खतरनाक एफ-5 लगा दिया। इसके बाद लैसनर ने उनके साथ सेल्फी भी ले ली।WWE@WWE#F5 for @austintheory1! @BrockLesnar is #WWEChamber ready. #WWERaw6:50 AM · Feb 15, 20221570358#F5 for @austintheory1! @BrockLesnar is #WWEChamber ready. #WWERaw https://t.co/Wv7nPVFrEkElimination Chamber 2022 में अब फैंस को काफी मजा आएगा। WWE चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सभी सुपरस्टार्स अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। लैश्ले के लिए यहां अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करना काफी मुश्किल होगा। सभी सुपरस्टार्स को ब्रॉक लैसनर से सचेत रहना पड़ेगा। ऑस्टिन थ्योरी तो जरूर अब लैसनर से काफी डरेंगे। अब देखना होगा कि थ्योरी WWE चैंपियनशिप मैच में किस तरह का प्रदर्शन करेंगे। लैसनर के पास भी इस बार अपनी चैंपियनशिप वापस पाने का सुनहरा मौका होगा। खैर Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। WWE ने इसके लिए कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। फैंस को बहुत मजा इस इवेंट में आएगा।