WWE Raw में Brock Lesnar और Paul Heyman के सैगमेंट ने मचाया जबरदस्त बवाल, फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE Raw का एपिसोड काफी ज्यादा रोचक साबित हुआ
WWE Raw का एपिसोड काफी ज्यादा रोचक साबित हुआ

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और पॉल हेमन (Paul Heyman) के बीच प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। यह सैगमेंट काफी शानदार रहा। दोनों दिग्गजों ने अपनी माइक स्किल्स का प्रदर्शन किया। कई लोग उनके इस सैगमेंट से प्रभावित थे और उन्होंने इसके बारे में चर्चा की। फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी ज्यादा अच्छी रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम रॉ (Raw) के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन के सैगमेंट को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन के सैगमेंट को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

(पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर को आमने-सामने माइक पर देखना काफी मनोरंजक है।)

(ब्रॉक लैसनर ने इस बात का ध्यान रखा कि पॉल हेमन को पता हो कि वो SmackDown में आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट करने वाले हैं।)

(मुझे यह ब्रॉक लैसनर पसंद है।)

(मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर का मुकाबला मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 5 मार्च को होने वाले शो में एजे स्टाइल्स से होगा।)

(ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन को उनके जीवन की सबसे शॉकिंग खबर दी।)

(मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह कह रहा हूँ, मुझे ब्रॉक लैसनर काफी पसंद है। वो इस समय काफी मनोरंजक हैं और उनका पॉल हेमन के साथ शो की शुरुआत में काफी अच्छा सैगमेंट देखने को मिला।)

(मैंने कभी नहीं सोचा था कि ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन के बीच प्रोमो वॉर देखने को मिला। यह काफी जबरदस्त रहा।)

(ब्रॉक लैसनर को इस कैरेक्टर में देखना ज्यादा आसान है और फैंस इसका काफी आनंद ले पाते हैं। अच्छा हुआ कि उन्होंने कोडी रोड्स को द मिज़ और रे मिस्टीरियो की स्टोरीलाइन में वेस्ट नहीं किया।)

(मुझे यह देखना काफी पसंद है। ब्रॉक लैसनर को माइक पर रहना और फैंस के साथ खेलना पसंद है।)

(ग्लोबल पेंडेमिक देखने को मिला और ब्रॉक लैसनर को अचानक से लगा कि वो फैंस को काफी मिस कर रहे हैं। इसी वजह से वो इस रन का काफी मजा ले रहे हैं और वो लगभग हर हफ्ते टीवी पर नजर आ रहे हैं।)

(ब्रॉक लैसनर Raw को खास महसूस कराते हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now