WWE Raw में दिग्गज के हैरान करने वाले हील टर्न के बाद फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़ 

WWE
WWE Raw में हुए हील टर्न के बाद फैंस ने क्या कहा?

Drew Mcintyre: WWE Raw के हालिया एपिसोड का अंत काफी ज्यादा चौंकाने वाला रहा। पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में दखल दिया और हील टर्न लेते हुए जे उसो (Jey Uso) पर क्लेमोर किक लगाई। इसके बाद उन्होंने रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के साथ हाथ भी मिलाया।

Ad

काफी समय से स्कॉटिश वॉरियर को रिया रिप्ली अपने ग्रुप में शामिल करने की कोशिश कर रही थी। इस बीच खुद मैकइंटायर भी लगातार हील टर्न के संकेत दे रहे थे और फैंस भी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मैकइंटायर ने बड़ा कदम उठाया और कैरेक्टर में बदलाव किया और खतरनाक ग्रुप का साथ दिया।

मैकइंटायर के आने से जजमेंट डे काफी ज्यादा खतरनाक ग्रुप हो गया है और अगर वो WWE Survivor Series में होने वाले WarGames मैच में हिस्सा लेते हैं, तो निश्चित तौर पर कोडी रोड्स को भी अपनी टीम के लिए एक और मेंबर को ढूंढना होगा। आपको बता दें कि मैकइंटायर के हील टर्न के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

WWE Raw के धमाकेदार अंत और बहुत बड़े हील टर्न के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या कहा?

(ड्रू मैकइंटायर अगर WarGames में जजमेंट डे के 5वें मेंबर बनते हैं, तो कोडी रोड्स को मदद के लिए अपने पुराने दोस्त को कॉल मिलाना होगा।)

Ad

(जजमेंट डे के लिए क्या शानदार रात। जेडी मैकडॉना ग्रुप का मेंबर बन गए हैं, डेमियन प्रीस्ट WarGames में टीम को लीड करेंगे और अंत में ड्रू मैकइंटायर का हील टर्न। एडम पीयर्स को लगा था कि जेडी और डॉमिनिक को बैन करने से वो जजमेंट डे को रोक पाएंगे। वो WWE को चलाते हैं।)

Ad

(जो मुझे लगता है, WWE के पास अभी दो मौके हैं। या तो रैंडी ऑर्टन को वापसी के बाद बहुत बड़ी जीत दी जाए, या फिर उनकी वापसी को खराब करते हुए जजमेंट डे और ड्रू मैकइंटायर को सबसे बड़ा हील बनाया जाए)

Ad

(ड्रू मैकइंटायर का हील बनना मौजूदा समय में हुई सबसे अच्छी चीज़ है। मैं इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं।)

Ad

(हील ड्रू मैकइंटायर इस बिजनेस के लिए सबसे बढ़िया चीज़ होने वाले हैं। आप मेरी बात को नोट कर सकते हैं।)

Ad

(दुनिया अभी ड्रू मैकइंटायर के हील टर्न के लिए तैयार नहीं है। यह काफी ऐतिहासिक होने वाला है)

Ad

(यह इस साल के सबसे मजेदार बैकस्टेज सैगमेंट में से एक था। अकीरा टोज़ावा काफी ज्यादा फनी हैं।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications