WWE Raw में Bloodline के सैगमेंट और फेमस स्टार की जीत पर फैंस खुश, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE Raw में ब्लडलाइन का सैगमेंट रोचक था (Photo: WWE.com)
WWE Raw में ब्लडलाइन का सैगमेंट रोचक था (Photo: WWE.com)

WWE Raw Fans Happy Reaction: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी तगड़ा साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। ब्लडलाइन (Bloodline) की स्टोरीलाइन आगे बढ़ी और यह फैंस के बीच भी चर्चा का विषय रही। इसके साथ ही चैड गेबल और ड्रैगन ली का मुकाबला भी चर्चा का विषय रहा। डेमियन प्रीस्ट की मेन इवेंट में जीत और गुंथर के टाइटल का अगला चैलेंज बनने से भी सभी खुश नज़र आए। देखा जाए तो सऊदी अरब में हुआ रेड ब्रांड का यह एपिसोड देखने लायक रहा था। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मैं Raw को 10 में से 6 अंक दूंगा। यह टेप किया गया एक अच्छा शो था। चैड गेबल vs ड्रैगन ली मेरे लिए शो का सबसे तगड़ा मैच था। सैमी ज़ेन, जे और जिमी उसो का सैगमेंट जबरदस्त था। मैं SmackDown का इंतजार नहीं कर सकता। मेन इवेंट भी बढ़िया था।)

Ad

(काफी अच्छा Raw रहा। 2 घंटे सही तरह से निकल गए और कुछ भी जल्दबाजी में महसूस नहीं हुआ। ट्रिपल एच, आपने अच्छा काम किया।)

Ad

(Raw का काफी अच्छा एपिसोड देखने को मिला। टैग टीम मैच मजेदार था। चैड गेबल और ड्रैगन ली के बीच भी बढ़िया मुकाबला देखने को मिला। मेन इवेंट मैच भी काफी बढ़िया था। ब्लडलाइन के साथ चल रही स्टोरीटेलिंग भी जोरदार थी। ब्रॉन्सन रीड शो के अंत में चमकते हुए नज़र आए। मैं Raw के एपिसोड को 8.5/10 दूंगा।)

Ad

(यह एक बैंगर मेन इवेंट मैच रहा। अब वो डेमियन प्रीस्ट और गुंथर स्टोरीलाइन को चला सकते हैं। SummerSlam रीमैच काफी अच्छा होने वाला है। संभावित तौर पर यह मुकाबला Survivor Series में होगा।)

Ad

(Raw का यह एपिसोड सही मायने में काफी अच्छा था। आपको पता है, ऐसा क्यों है? उन्होंने 2 घंटे के शो में ज्यादातर रोस्टर का उपयोग कर लिया।)

(मुझे सैमी ज़ेन का द उसोज़ के साथ सैगमेंट काफी ज्यादा पसंद आया। खून का रिश्ता नहीं होने के बावजूद परिवार होना निजी तौर पर मुझे पसंद आया।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications