WWE Raw में दोस्तों की अनबन फैंस के बीच बनी चर्चा का विषय, शो को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ujjaval
WWE Raw फैंस को पसंद आया (Photo: WWE.com & SK Wrestling X)
WWE Raw फैंस को पसंद आया (Photo: WWE.com & SK Wrestling X)

WWE Raw Fans Positive Reactions: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। फैंस को शो से बहुत उम्मीद थी क्योंकि यह सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले आखिरी शो था। WWE ने यहां कई अच्छे मैच और सैगमेंट बुक करके फैंस का मनोरंजन किया। इस शो में न्यू डे के अलग होने के संकेत मिलना सबसे ज्यादा चर्चा एक विषय रहा। फैंस को Raw में हुई अन्य चीजें भी अच्छी लगी। इस आर्टिकल में हम WWE Survivor Series से पहले Raw के आखिरी एपिसोड को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

WWE Survivor Series WarGames 2024 से पहले Raw पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मैं Raw को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो था। मुझे यह चीज पसंद आई कि आईसी टाइटल मैच को Survivor Series में जोड़ा गया। न्यू डे का सैगमेंट काफी अच्छा था और मुझे वॉर रेडर्स का हारना पसंद नहीं आया। उन्हें जीतना चाहिए था। इसके अलावा यह एक अच्छा शो रहा।)

Ad

(Raw का एपिसोड बढ़िया था। न्यू डे का सैगमेंट धमाकेदार था। फाइनल टेस्टामेंट का सैगमेंट अच्छा था और पूरे शो के दौरान बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले। इस हफ्ते के शो को 10 में से 7 अंक मिलेंगे।)

Ad

(यह एपिसोड काफी मनोरंजक था क्योंकि यहां पर कुछ रोचक ट्विस्ट देखने को मिले। मुझे उम्मीद है कि इससे Survivor Series और आने वाले हफ्तों की कहानी तैयार होगी। मेरे हिसाब से इसे 7 अंक मिलेंगे।)

Ad

(WWE Raw को लेकर मेरा रिव्यू यह है कि बेली को हर एक शो पर होना चाहिए। विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ने मुझे हाइप कर दिया है। न्यू डे का अलग होना अजीब महसूस हो रहा है। Wyatt Sick6 की ज्यादा अपीयरेंस होनी चाहिए। लिव मॉर्गन-रिया रिप्ली की स्टोरीलाइन रुचि बनाते जा रही है। बियांका ब्लेयर काफी ताकतवर हैं।)

Ad

(WWE Raw का एपिसोड काफी शानदार रहा। अगले इवेंट की ओर जबरदस्त तरीके से स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई।)

(ब्रॉन ब्रेकर काफी ज्यादा बढ़िया हैं। वो अभी अपने प्राइम में भी नहीं हैं और यह चीज चौंकाने वाली है। हमें उनके साथ सफर पर चलना चाहिए।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications