साल 2022 के अंत में WWE को लगा इतिहास का सबसे बड़ा झटका, Raw की व्यूअरशिप देखकर होगी हालत खराब

Pankaj
WWE Raw को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE Raw को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड कुछ खास नहीं रहा। शो की जगह पैकेज चलाया गया था। जिसमें साल 2022 के कुछ खास मोमेंट्स दिखाए गए थे। कुछ सुपरस्टार्स ने भी सैटेलाइट के जरिए अपनी बात रखी। खैर अब व्यूअरशिप भी सामने आ गई है। व्यूअरशिप बहुत कम इस बार रही। लाइव शो नहीं हुआ था तो रेटिंग्स में गिरावट आना लाजिमी था।

WWE Raw की व्यूअरशिप इस बार बहुत कम रही

इस शो में NXT टैग टीम चैंपियंस द न्यू डे, Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर, सैमी ज़ेन, ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स के इंटरव्यू भी हुए। इन सभी सुपरस्टार्स ने अपनी बात रखी। 25 दिसंबर को हुए इस शो की व्यूअरशिप 1.075 मिलियन रही। इससे पहले हफ्ते की व्यूअरशिप 1.705 मिलियन थी। Raw इतिहास की सबसे कम व्यूअरशिप इस बार देखने को मिली।

WWE Hell in a Cell 2022 के बाद से कोडी रोड्स एक्शन में नज़र नहीं आए। इंजरी की वजह से वो बाहर चल रहे हैं। इस इवेंट में उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। खैर अब वो शायद फिट हो चुके हैं। अब उनकी वापसी की खबरें सामने आ रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी कंफर्म अपडेट सामने नहीं आया है।

Raw में इंटरव्यू के दौरान कोडी रोड्स ने कहा कि वो अब WWE चैंपियनशिप जीतने के लिए वापसी करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। इसके जरिए उन्होंने रोमन रेंस को भी चुनौती दे दी है। आप सभी को पता है कि कंपनी के टॉप दोनों टाइटल इस समय रोमन रेंस के पास हैं। उनका चैंपियनशिप रन जबरदस्त चल रहा है।

WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। द रॉक के साथ उनके मैच की उम्मीद जताई जा रही है। अगर द रॉक वापसी नहीं करेंगे तो फिर कोडी रोड्स के साथ उनका मुकाबला हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। कोडी WWE के नए चैंपियन बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now