Logan Paul Addresses John Cena Heel Turn: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते लोगन पॉल (Logan Paul) का सैगमेंट भी हुआ। अपने बेबाक अंदाज में ही उन्होंने शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसमें फैंस ने उन्हें खूब बू किया। लोगन ने कॉमेडियन एंड्रू स्चूलज़ पर हमला करना चाहा लेकिन एजे स्टाइल्स सही समय पर आ गए। उन्होंने फिनॉमिनल फोरआर्म पॉल को लगाया। पॉल ने जॉन सीना द्वारा द रॉक को आत्मा बेचे जाने का जिक्र करते हुए एक बड़ा बयान दिया। लोगन भी अब सीना के रास्ते पर चलना चाहते हैं।
हाल ही में हुए Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट में जॉन सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था। सीना ने अपनी आत्मा रॉक को बेची। सीना 21 साल बाद हील बने। ये चीज रेसलिंग वर्ल्ड में अभी भी चर्चा में है। सभी लोग इसी की बात कर रहे हैं। WrestleMania 41 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीना के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।
Raw में लोगन पॉल ने कुछ बड़ी बातें कहीं। उन्होंने वहां पर ऐलान करते हुए कहा,
मैं लोगन पॉल हूं। आप मेरे नाम को द रॉक और जॉन सीना के साथ जोड़ते हैं। मैं बहुत हैरान हूं कि कोडी रोड्स ने रॉक द्वारा दिए गए ऑफर को ठुकरा दिया। सीना को 21 साल में समझ आया कि अब चीजें बदल चुकी हैं। मुझे ये चीजें पहले से पता थीं। मैं रॉक को आत्मा बेचने के लिए तैयार हूं।
WWE WrestleMania 41 में किसके साथ होगा लोगन पॉल का मैच?
WWE में इस समय WrestleMania 41 की तैयारियां चल रही हैं। कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। बहुत जल्द कुछ अन्य मुकाबले भी जोड़े जाएंगे। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लोगन पॉल का मैच मेगा इवेंट में किसके साथ होगा। एजे स्टाइल्स के साथ उनके मुकाबले की पूरी संभावना बन रही है। WWE द्वारा इनकी राइवलरी को बिल्ड किया जा रहा है। आने वाले हफ्तो में दोनों के बीच मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। एक बात तय है कि इनकी राइवलरी बहुत ही रोचक होगी।