Raw: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में लोगन पॉल (Logan Paul) का Impaulsive TV टीवी सैगमेंट देखने को मिला। इस सैगमेंट के दौरान एक बार फिर सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और लोगन पॉल के बीच ब्रॉल देखने को मिला। लोगन पॉल इस बार भी सैथ रॉलिंस को नॉकआउट पंच के जरिए धराशाई करने में कामयाब रहे थे।बता दें, रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 मैच में लोगन पॉल द्वारा सैथ रॉलिंस को एलिमिनेट किए जाने के बाद इस दुश्मनी की शुरूआत हुई थी। इस हफ्ते Raw में Impaulsive टीवी के दौरान लोगन पॉल ने क्राउड का मजाक उड़ाया और सैथ रॉलिंस को नॉकआउट करने की क्लिप चलाकर उनकी भी बेइज्जती करने की कोशिश की। जल्द ही, लोगन पॉल के माइक से आवाज आना बंद हो गई और सैथ बिग स्क्रीन पर दिखाई दिए। View this post on Instagram Instagram Postऐसा लग रहा है कि सैथ रॉलिंस ने ही लोगन पॉल की माइक बंद कराई थी और जल्द ही, उन्होंने रिंग में एंट्री करने के बाद लोगन पर हमला कर दिया था। इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल को रोकने के लिए WWE ऑफिशियल्स को आगे आना पड़ा था। इसी बीच लोगन पॉल ने सैथ रॉलिंस को नॉकआउट पंच जड़ते हुए उन्हें एक बार फिर धराशाई कर दिया था।WWE Raw सुपरस्टार सैथ रॉलिंस WrestleMania 39 में लोगन पॉल को हरा पाएंगे?Furlow7@Furlow71Seth Rollins just trolled Logan Paul #WWERaw111Seth Rollins just trolled Logan Paul 😂😂😂😂 #WWERaw https://t.co/ZjrTvre1M0लोगन पॉल ने यह फिउड शुरू होने के बाद से ही सैथ रॉलिंस पर दबदबा बना रखा है। यही कारण है कि यह सवाल खड़ा होता है कि सैथ रॉलिंस WrestleMania 39 में लोगन पॉल को हरा पाएंगे या नहीं। देखा जाए तो सैथ रॉलिंस एक दिग्गज सुपरस्टार हैं और वो अपने करियर के दौरान कई बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं।यही कारण है कि इस बात की काफी संभावना है कि सैथ WrestleMania में होने जा रहे मैच में लोगन पॉल को हराने में कामयाब रहेंगे। हालांकि, मैच के दौरान सैथ रॉलिंस को लोगन पॉल के नॉकआउट पंच मूव से बचकर रहना होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।