WWE Raw में Becky Lynch ने 123 किलो के रेसलर को चारों खाने चित कर रचा इतिहास, मैच में ताबड़तोड़ एक्शन से मचा जबरदस्त बवाल

WWE Raw का मेन इवेंट रहा जबरदस्त
WWE Raw का मेन इवेंट रहा जबरदस्त

Becky Lynch: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। बैकी लिंच (Becky Lynch) और नाया जैक्स (Nia Jax) के बीच लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। अंत में बैकी ने शानदार जीत हासिल की।

Ad
Ad

बैकी लिंच और नाया जैक्स की राइवलरी पिछले कुछ समय से चल रही है। इसमें लिव मॉर्गन भी शामिल हैं। नाया और बैकी के बीच पिछले हफ्ते ही लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच का ऐलान कर दिया गया था।

खैर मेन इवेंट में ये तगड़ा मुकाबला हुआ। फैंस की उम्मीद के मुताबिक दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुरूआत में बैकी ने अपना दबदबा बनाया और नाया को धराशाई करने की पूरी कोशिश की। हालांकि, 123 किलो की नाया ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर शानदार वापसी की। कई बार तो लगा कि वो आसानी से जीत हासिल कर लेंगी। दोनों सुपरस्टार्स ने मुकाबला जीतने के लिए सारी हदें पार की। दोनों ने टेबल, चेयर और केंडो स्टिक का भरपूर इस्तेमाल किया।

मैच का अंत भी गजब का रहा। द मैन ने नाया को टेबल पर खतरनाक मैनहैंडल स्लैम दिया। रेफरी ने काउंट शुरू किया लेकिन नाया 9 काउंट पर खड़ी हो गईं। ये देखकर सभी हैरान हो गए थे। बैकी ने इसके बाद वो किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उन्होंने लैडर पर चढ़कर अनाउंसर्स टेबल पर जैक्स को लेग ड्रॉप दिया। रेफरी ने 10 काउंट किया और नाया फिर खड़ी नहीं हो पाईं। इस तरह लिंच ने ये मुकाबला जीत लिया। बैकी की जीत के बाद रिया रिप्ली ने भी रिंग में एंट्री की और दोनों का आमना-सामना हुआ।

Ad

बैकी ने ये मुकाबला लड़कर अपने करियर में इतिहास भी रचा। वो अब पहली विमेन सुपरस्टार बन गईं हैं जिन्होंने अपने करियर में दो लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच लड़े हैं। इससे पहले WWE Evolution 2018 में उन्होंने लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच में शार्लेट फ्लेयर को हराया था।

क्या WWE WrestleMania 40 में चैंपियन बन पाएंगी बैकी लिंच?

WWE WrestleMania 40 में रिया रिप्ली और बैकी लिच के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। पिछले महीने विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर लिंच ने ये मौका हासिल किया था। बैकी के पास इस बार मेनिया के मंच पर चैंपिनशिप हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications