WWE रॉ (Raw) का इफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में काफी अफरा तफरी देखने को मिली। ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और बिग ई (Big E) का मुकाबला इस हफ्ते मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाइयों द उसोज (जिमी और जे उसो) के साथ हुआ। काउंट आउट के जरिए ये मैच खत्म हो गया लेकिन सभी सुपरस्टार्स ने यहां बवाल मचा दिया था। WWE चैंपियन बिग ई की इस बार बुरी हालत हो गई। पहले द उसोज ने उनके ऊपर हमला किया और अंत में मैकइंटायर ने भी जबरदस्त क्लेमोर किक उन्हें लगा दी। WWE@WWEThe @WWEUsos have taken full control against #WWEChampion @WWEBigE and his challenger at #WWECrownJewel, @DMcIntyreWWE! #WWERaw8:20 AM · Oct 12, 2021422105The @WWEUsos have taken full control against #WWEChampion @WWEBigE and his challenger at #WWECrownJewel, @DMcIntyreWWE! #WWERaw https://t.co/opICYpU4ZmWWE Raw के मेन इवेंट मैच में मचा बवालदरअसल इस मैच का ऐलान शुरूआत में ही कर दिया गया था। रेड ब्रांड की शुरूआत में मैकइंटायर नजर आए। मैकइंटायर ने कहा कि वो Crown Jewel में WWE चैंपियनशिप जीतकर रहेंगे। बिग ई भी इस दौरान रिंग में मौजूद थे। दोनों के बीच काफी बातचीत हुई लेकिन इसके बाद द उसोज ने एंट्री कर ली। द उसोज ने दोनों सुपरस्टार्स का मजाक बनाया और फिर मैच के लिए चुनौती दे दी। बैकस्टेज सैगमेंट में शो के बीच में बिग ई और मैकइंटायर ने साथ में लड़ने के लिए हाथ भी मिलाया। ऐसा लगा कि दोनों मेन इवेंट में मैच जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेन इवेंट मैच भी अच्छा रहा। मैच के अंत में मैकइंटायर ने लगभग जीत अपनी तरफ कर दी थी लेकिन बिग ई ने उनसे टैग ले लिया। इस बात से मैकइंटायर गुस्सा हो गए। बिग ई और मैकइंटायर के बीच रिंग के बाहर फाइट शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। काउंट आउट के जरिए मैच खत्म हो गया। द उसोज ने इसके बाद मैकइंटायर और बिग ई के ऊपर हमला कर दिया। हालांकि बिग ई और मैकइंटायर ने वापसी करते हुए द उसोज को धराशाई कर दिया। इसके बाद रिंग में फिर से मैकइंटायर और बिग ई के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। यहां पूरा फायदा मैकइंटायर को मिला। मैकइंटायर ने जबरदस्त क्लेमोर किक मारकर बिग ई के खिलाफ अपने इरादे जाहिर कर दिए। 21 अक्टूबर को Crown Jewel पीपीवी में WWE चैंपियनशिप के लिए अब मैकइंटायर और बिग ई के बीच जबरदस्त मैच होगा। WWE on FOX@WWEonFOXA pair of flying Usos. (via @WWE)8:30 AM · Oct 12, 202111419A pair of flying Usos. (via @WWE) https://t.co/z9zXHNM6pu