WWE Raw के मेन इवेंट में 3 Superstars ने मिलकर Seth Rollins के ऊपर की लात-घूंसों की बरसात, बेबस चैंपियन की हालत हुई खराब

Pankaj
WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर हुआ खतरनाक अटैक
WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर हुआ खतरनाक अटैक

Seth Rollins: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। पूरे शो में जजमेंट डे का जलवा देखने को मिला। मेन इवेंट में भी बहुत बवाल हुआ। इस फैक्शन ने मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की हालत खराब कर दी।

Ad
Ad

SummerSlam 2023 में फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। बैलर इस बार पूरे जोश में नज़र आ रहे हैं। Raw के मेन इवेंट में इस बार दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट रखा गया था। बैलर ने पहले एंट्री की। उन्होंने सैथ रॉलिंस को SummerSlam 2023 में हराने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने रॉलिंस को कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए रिंग में बुलाया।

रॉलिंस ने आकर फिर बैलर का मजाक बनाया। रॉलिंस ने बैलर से कहा कि अगर आप वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीत भी जाते हैं, तो यह रन आपके यूनिवर्सल टाइटल रन से भी छोटा रहेगा क्योंकि डेमियन प्रीस्ट आकर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर देंगे। रॉलिंस ने कहा कि SummerSlam में जजमेंट डे का अंत हो जाएगा। बैलर ने कहा कि अब Raw को जजमेंट डे चलाते हैं।

कुछ देर बाद रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेमियन प्रीस्ट भी वहां पर आ गए। रॉलिंस ने अकेले ही सभी पर अटैक किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। मिस्टीरियो, प्रीस्ट और बैलर ने उनकी हालत खराब कर दी। सैमी ज़ेन उन्हें बचाने के लिए स्टील चेयर के साथ आए लेकिन वो भी कुछ देर बाद धराशाई हो गए। अंत में जजमेंट डे मेंबर्स ने रॉलिंस के ऊपर लात-घूंसों की बरसात की और अपने-अपने फिनिशिंग मूव्स लगाकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का बुरा हाल कर दिया। रॉलिंस रिंग में बेसुध नज़र आ रहे थे।

क्या WWE SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस की होगी हार?

Raw में अब लगातार जजमेंट डे ग्रुप का दबदबा बढ़ रहा है। इस बार केविन ओवेंस की पहले सभी ने हालत खराब की। इसके बाद रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन का बुरा हाल किया और मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस को निशाना बनाया। बैलर पिछले सात साल से कोई भी बड़ा टाइटल हासिल नहीं कर पाए। SummerSlam 2023 में वो इस इंतजार को खत्म करना चाहते हैं।

कंपनी ने पिछले कुछ समय से जजमेंट डे के सभी सदस्यों को पुश दिया। अब SummerSlam 2023 में बैलर भी नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। इस ग्रुप का काम सबसे शानदार चल रहा है। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी बहुत कम समय में अपना बड़ा नाम बना लिया है। रिया रिप्ली ने उनका अच्छे से साथ दिया।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications