WWE Raw में Roman Reigns के साथियों का हाल बेहाल, Bloodline ने तबाही मचाकर की बुरी तरह पिटाई

Ujjaval
WWE Raw में नए ब्लडलाइन का दबदबा रहा (Photo: WWE.com)
WWE Raw में नए ब्लडलाइन का दबदबा रहा (Photo: WWE.com)

New Bloodline Destroys Jey Uso-Sami Zayn: WWE Raw के मेन इवेंट में नए ब्लडलाइन (New Bloodline) ने जबरदस्त तरीके से बवाल मचाया। रेड ब्रांड के शो की शुरुआत में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट देखने को मिला था। उनके बीच ब्रॉल हुआ और जे उसो ने चौंकाने वाली वापसी करके ड्रू पर हमला किया। बाद में सैमी ज़ेन और ड्रू मैकइंटायर के बीच मेन इवेंट के लिए मैच ऑफिशियल हो गया।

Ad

WWE Raw के अंत में ड्रू मैकइंटायर और सैमी ज़ेन आमने-सामने आए। दोनों ने बवाल मचाया और उनका मैच काफी जबरदस्त रहा। मैकइंटायर ने लगातार असली ब्लडलाइन के सदस्य की कमर को निशाना बनाया और इसी का अंत में उन्हें फायदा भी मिला। सैमी अपनी हैलुवा किक नहीं लगा पाए और फिर मैकइंटायर ने रिकवर करते हुए सैमी को क्लेमोर किक देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने सैमी ज़ेन पर हमला जारी रखा और फिर अचानक जे उसो ने आकर स्कॉटिश वॉरियर पर स्पीयर लगाया।

उसो टॉप रोप पर गए लेकिन अचानक नए ब्लडलाइन ने आकर उनपर हमला किया। मैकइंटायर चले गए। जे ने नए ब्लडलाइन के खिलाफ फाइटबैक करने का प्रयास किया लेकिन सोलो सिकोआ के समोअन स्पाइक से वो धराशाई हो गए। इसके बाद नए ब्लडलाइन ने रोमन रेंस के दोनों साथियों सैमी ज़ेन और जे उसो की जमकर पिटाई की। अंत में सैमी पर जेकब ने जबरदस्त मूनसॉल्ट लगाया और फिर सोलो ने उन्हें समोअन स्पाइक दिया। दोनों बेबीफेस स्टार्स का हाल बेहाल हो गया।

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू पर रोमन रेंस लेंगे सोलो सिकोआ से बदला?

सोलो सिकोआ साफ तौर पर WWE Raw के Netflix डेब्यू से पहले रोमन रेंस के साथियों की हालत खराब करते हुए अपना डॉमिनेशन दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सोलो शायद रोमन को यह संदेश देना चाहते हैं कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उन्हें कमजोर समझना बड़ी गलती हो सकती है। रोमन रेंस पर अब सिर्फ सोलो सिकोआ से अपनी उला फाला वापस हासिल करने का ही नहीं, बल्कि असली ब्लडलाइन पर हुए खतरनाक अटैक का बदला लेने का भी भार होगा। देखना होगा कि असली ट्राइबल चीफ इस मामले में सफल होते हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications