Roman Reigns के परिवार के सदस्य ने WWE Raw में 2 साल बाद धमाकेदार वापसी कर मचाई तबाही, 2 रेसलर्स को किया ढेर

Pankaj
WWE Raw के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा
WWE Raw के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा

Nia Jax: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में फैंस को मजा आया। पूर्व विमेंस चैंपियन नाया जैक्स (Nia Jax) ने वापसी कर धमाल मचा दिया। उन्होंने चौंकाने वाली वापसी की। उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए।

Ad
Ad

दरअसल मेन इवेंट में रिया रिप्ली ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ डिफेंड किया। इस मैच का ऑफिशियल ऐलान पिछले हफ्ते ही कर दिया गया था। शर्त के अनुसार रिंगसाइड पर डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूद नहीं थे।

खैर दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। करीब 20 मिनट तक यह मुकाबला चला। शुरूआत में राकेल ने रिप्ली की हालत खराब कर दी थी। बाद में रिप्ली ने भी राकेल को जवाब दिया। दोनों ने जीत लिए सभी हदें पार की।

मैच का अंत भी गजब का रहा। राकेल ने रिप्ली को एनाउंस टेबल पर पटक कर उनकी हालत खराब कर दी थी। इसके बाद लगा था कि राकेल को जीत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अचानक पीछे से नाया जैक्स ने वापसी की और उन्होंने राकेल को पटक दिया।

इसका पूरा फायदा रिया ने उठाया। उन्होंने रिंग के अंदर राकेल को अपना फिनिशिंग मूव देकर पिन करते हुए जीत हासिल की। नाया ने रिंग में आकर रिप्ली का भी सामना किया और उनके ऊपर हमला किया। नाया ने अपनी ताकत दिखाकर सभी को चेतावनी दे दी।

WWE Royal Rumble 2023 में भी मचाया था बवाल

आपको बता दें नाया जैक्स इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आईं थी। 30वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की थी। ज्यादा देर तक वो इस मैच में रह नहीं पाईं थी। 11 विमेंस रेसलर ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट किया था। हालांकि उन्होंने फुल टाइम रेसलर के रूप में वापसी नहीं की थी।

अब नाया की फुल टाइम रेसलर के रूप में वापसी हो गई है। नाया को 4 नवंबर, 2021 को रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं थी। वैसे पिछले कुछ समय से उनकी वापसी की खबरें सामने आ रहीं थी। कुछ रिपोर्ट्स में इसके बारे में जानकारी दी गई थी। खैर अब देखना होगा कि समोअन परिवार की सदस्य नाया जैक्स का आगे का रन कंपनी में कैसा रहेगा। आपको बता दें इस समय समोअन परिवार के WWE में सभी सदस्यों (रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और सोलो सिकोआ) का जलवा चल रहा है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications