WWE समरस्लैम के बाद रॉ का समापन भी हो चुका है। ये शो भी अच्छा रहा। WWE रॉ के मेन इवेंट में इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला। रेट्रीब्यूशन ने मेन इवेंट मैच में हंगामा कर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो पर हमला बोल दिया। दोनों को बुरी तरह WWE रॉ में मारा गया। रे और उनके बेटे डॉमिनिक काफी बेबस नजर आ रहे थे। रेट्रीब्यूशन ने रे और उनके बेटे पर हमला क्यों किया इसका कारण साफ नहीं है। वैसे भी इस समय रेट्रीब्यूशन ने बवाल रॉ और स्मैकडाउन में मचा रखा है।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 24 अगस्त, 2020WWE रॉ का मेन इवेंटरॉ के मेन इवेंट के लिए इस बार टैग टीम मैच बुक किया गया था। सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी का मुकाबला रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के बीच हुआ। समरस्लैम में सैथ रॉलिंस ने डॉमिनिक को हरा दिया था। रॉ में हुआ ये मैच अच्छा रहा। शुरूआत में रे और डॉमिनिक ने सैथ और बडी पर काफी हमला बोला। खासतौर पर डॉमिनिक का रोल काफी अच्छा इस मैच में नजर आया। कई बार दोनों ने सैथ और बडी को 619 देने की कोशिश भी की। लेकिन सफल नहीं हो पाए।मैच काफी लंबा चला। अंत में बाजी रे और डॉमिनिक मारने वाले थे लेकिन गड़बड़ हो गया। दोनों ने बडी मर्फी को 619 दिया लेकिन रेट्रीब्यूशन ने आकर रे और डॉमिनिक पर हमला कर दिया। सैथ ऱॉलिंस और मर्फी मौका देखकर भाग गए। रे मिस्टीरियो ने इस दौरान अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया लेकिन वो पूरी तरह से नाकाम रहे। रे मिस्टीरियो को रेट्रीब्यूशन ने बहुत बुरी तरह मारकर बैरीकेट में पटक दिया। उधर सैथ रॉलिंस और मर्फी ये सब देखकर काफी हंस रहे थे।DOUBLE IT UP. DIAL IT UP.#WWERaw @reymysterio @35_Dominik pic.twitter.com/QG0yI41iwA— WWE (@WWE) August 25, 2020रॉ का ये मेन इवेंट अच्छा रहा। स्मैकडाउन में ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर रेट्रीब्यूशन ने हमला किया था तो पूरा लॉकर रूम उन्हें बचाने आ गया था। रॉ में ऐसा देखने को नहीं मिला। रे और उनके बेट को बहुत मार पड़ी। सैथ ऱॉलिंस और बडी मर्फी काफी खुश नजर आए। वैसे इनकी स्टोरीलाइन अब और आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। शायद पेबैक में ये टैग टीम मैच फिर से हो सकता है। वहां पर इस मैच के विजेता का पता चलेगा।Raw is RETRIBUTION. #WWERaw pic.twitter.com/sEkWEkbfE7— WWE (@WWE) August 25, 2020यह भी पढ़ें: SummerSlam के बाद पहली WWE Raw देखकर भड़के फैंस, ट्विटर पर निकाला गुस्सा