WWE WrestleMania 40 से पहले Roman Reigns और The Rock ने मचाई तबाही, Raw में दुश्मनों को बेरहमी से पीट-पीटकर किया बुरा हाल

WWE Raw में रोमन रेंस और द रॉक ने मचाया बवाल
WWE Raw में रोमन रेंस और द रॉक ने मचाया बवाल

The Rock & Roman Reigns: WWE WrestleMania 40 से पहले रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड शानदार रहा। मेन इवेंट में ब्लडलाइन रूल्स के साथ सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मैच हुआ। इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला लेकिन भयंकर बवाल जरूर हुआ। द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने दुश्मनों के ऊपर जमकर कहर ढाया।

Ad
Ad

शो की शुरूआत इस हफ्ते द रॉक ने की। उन्होंने पिछले हफ्ते कोडी रोड्स के ऊपर किए गए हमले के बारे में बताया। रोमन रेंस ने इसके बाद आकर अपनी बात रखी। रेंस ने कहा कि WrestleMania 40 में उनकी जीत होगी। सैथ रॉलिंस ने एंट्री कर रॉक और रेंस के ऊपर निशाना साधा। रॉलिंस ने Raw के मेन इवेंट में द रॉक और रोमन को मैच के लिए चुनौती पेश की। सोलो सिकोआ ने इसके बाद कहा कि वो रॉलिंस के खिलाफ लड़ेंगे। रॉक ने फिर कहा कि रॉलिंस और सिकोआ के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच होगा।

खैर मेन इवेंट में सोलो और रॉलिंस के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने चेयर और टेबल का भरपूर उपयोग किया। अंत में रॉलिंस ने सिकोआ की हालत खराब कर दी थी लेकिन जिमी उसो ने दखलअंदाजी कर दी। उनसे निपटने के लिए जे उसो आए और उन्हें मारते हुए बैकस्टेज ले गए। द रॉक ने जे उसो के ऊपर अटैक कर उन्हें स्टेज पर धराशाई कर दिया।

रॉक इसके बाद रिंग में आए और इतने में कोडी रोड्स ने एंट्री की। जबकि, शुरूआत में कमेंट्री टीम ने बताया था कि रोड्स मेडिकल तौर पर इस शो का हिस्सा बनने के लिए क्लियर नहीं हैं। कोडी ने रिंग में आते ही द ग्रेट वन के ऊपर हमला कर दिया। रॉलिंस भी एक्शन में आ गए। दोनों रॉक को अनाउसंर्स टेबल पर ले गए। अमेरिकन नाईटमेयर पीपल्स चैंपियन को रॉक बॉटम देने वाले थे लेकिन रोमन रेंस ने उन्हें धराशाई कर दिया।

Ad

इसके बाद कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस बेबस नज़र आए। रोमन ने रॉलिंस को सुपरमैन पंच और कोडी को स्पीयर लगाया। द ग्रेट वन ने एक बार फिर अपने कारनामे से सभी को हिला दिया। उन्होंने बेल्ट से दोनों बेबीफेस सुपरस्टार्स को पीटना शुरू कर दिया। इसमें उनका साथ ट्राइबल चीफ ने दिया। फैंस भी रॉक और रेंस को बू करते हुए नज़र आए। रॉलिंस और कोडी की हालत पूरी तरह से खराब हो गई थी। रोमन और द रॉक ने कोडी रोड्स को ज्यादा निशाना बनाया। अंत में सोलो सिकोआ ने भी रोड्स के हाथ पकड़े और रॉक ने बेल्ट से उनके ऊपर हमला किया।

Ad

क्या WWE WrestleMania 40 में अपनी मार का बदला ले पाएंगे कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस?

कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की Raw में बुरी तरह पिटाई हुई है। WrestleMania 40 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नाईट 1 में द रॉक और रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। सवाल खड़ा होता है कि क्या रॉलिंस और रोड्स वहां पर अपनी मार का बदला ले पाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को खुशी जरूर होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications