Seth Rollins: WWE Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) के साथ हुआ। रॉलिंस और सैमी ने शानदार जीत हासिल की। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWERollins & @SamiZayn get the W.#WWERaw #WWE pic.twitter.com/rtq3qz4cr6336.@WWERollins & @SamiZayn get the W.#WWERaw #WWE pic.twitter.com/rtq3qz4cr6आप सभी को पता है कि इन सभी के बीच पहले से बवाल चल रहा है। रॉलिंस और सैमी ने मिलकर मैच शुरू होने से पहले ही जजमेंट डे पर अटैक कर दिया था। ज़ेन ने प्रीस्ट पर डाइव लगाई और सैथ रॉलिंस ने फिन बैलर पर भी डाइव लगाई। इसके बाद सैथ ने बैलर को बैकस्टेज भगा दिया।खैर मैच शुरू होने के बाद भी बहुत बवाल देखने को मिला। रिंगसाइड में रिया रिप्ली भी मौजूद थीं। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर अच्छे मूव्स लगाए। कुछ देर बाद बैलर ने भी आकर रॉलिंस पर अटैक किया। रिप्ली और बैलर लगातार अपने साथियों की मदद कर रहे थे।मैच का अंत भी शानदार रहा। प्रीस्ट ने रॉलिंस पर रेजर्स ऐज मूव लगाया और Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का मन बनाया। बैलर कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आए लेकिन उन्होंने देरी कर दी। इसका फायदा रॉलिंस ने उठाया। उन्होंने प्रीस्ट पर सुपरकिक मार दी। सैमी ज़ेन ने शानदार हैलुवा किक बैलर को लगा दी। रॉलिंस ने प्रीस्ट को स्टॉम्प लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की।WWE@WWEIS HE CASHING IN RIGHT NOW?!?!?#WWERaw pic.twitter.com/cnpGuLc6JD1142165IS HE CASHING IN RIGHT NOW?!?!?#WWERaw pic.twitter.com/cnpGuLc6JDWWE SummerSlam 2023 में होगा बहुत बड़ा मुकाबलापिछले हफ्ते जजमेंट डे ने केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस की हालत खराब की थी। मेन इवेंट में रॉलिंस का बुरा हाल हो गया था। इस बार रॉलिंस ने अपना बदला लिया। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन सैमी ज़ेन ने उनका अच्छा साथ दिया। SummerSlam 2023 में भी अब बहुत मजा आएगा। रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वो रॉलिंस को हराने का दावा कर चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि बैलर नए चैंपियन बन सकते हैं। प्रीस्ट भी कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर चैंपियन बन सकते हैं। उनके और बैलर के बीच अभी कुछ ना कुछ गड़बड़ी चल रही है। खैर मेन इवेंट में रॉलिंस और सैमी जीत हासिल कर बहुत खुश हुए होंगे। फैंस ने भी दोनों को शानदार अंदाज में चीयर किया।