WWE Raw में पूर्व चैंपियन ने 756 दिन लंबी स्ट्रीक का किया अंत, जबरदस्त मुकाबले में 29 साल के Superstar को किया चारों खाने चित्त 

WWE Raw में नाया जैक्स ने वापसी के बाद पहली जीत दर्ज की
WWE Raw में नाया जैक्स ने वापसी के बाद पहली जीत दर्ज की

Raw: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में अनचाहे 756 दिन लंबे स्ट्रीक का अंत हो गया। इस हफ्ते रॉ (Raw) में नाया जैक्स (Nia Jax) का ज़ोई स्टार्क (Zoey Stark) के खिलाफ मैच देखने को मिला। इस मैच के जरिए नाया जैक्स ने एक बड़ी स्ट्रीक का अंत कर दिया। देखा जाए तो WWE Raw में वापसी के बाद से ही नाया जैक्स का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है।

Ad

वापसी के बाद उन्होंने सबसे पहले रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज़ पर हमला किया था। वहीं, नाया जैक्स पिछले हफ्ते ज़ोई स्टार्क, शेना बैज़लर, पाइपर निवेन और चेल्सी ग्रीन पर हमला करते हुए दिखाई दी थीं। इस हफ्ते Raw में नाया जैक्स का इंटरव्यू देखने को मिला। उनके इस इंटरव्यू के दौरान ज़ोई स्टार्क ने दखल दिया था और इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल देखने को मिला था।

Ad

इस वजह से नाया जैक्स और ज़ोई स्टार्क के बीच मैच बुक कर दिया गया। ज़ोई स्टार्क ने इस मैच में नाया जैक्स को हराने की पूरी कोशिश की। हालांकि, अंत में नाया जैक्स ने ज़ोई स्टार्क को अपना फिनिशर 'अनाइलेटर' देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया। यह नाया जैक्स की Raw में 756 दिनों में पहली जीत है। इससे पहले नाया जैक्स को रेड ब्रांड में आखिरी जीत 30 अगस्त 2021 को हुए एक एपिसोड में मिली थी।

WWE Raw में Nia Jax ने आखिरी जीत किस सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज की थी?

youtube-cover
Ad

30 अगस्त 2021 को हुए Raw के एपिसोड में नाया जैक्स का 14 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर से सामना हुआ था। इस मैच में नाया जैक्स ने शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल करके उनपर दबदबा बनाया था। वहीं, शार्लेट फ्लेयर आसानी से हार मानने को तैयार नहीं थीं और उन्होंने इस मुकाबले में नाया को तगड़ी फाइट दी थी। हालांकि, नाया जैक्स ने अंत में शार्लेट फ्लेयर को वन हैंड पावरबॉम्ब देकर पिन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी।

बता दें, नाया जैक्स द्वारा किए हमले के बाद से ही रिया रिप्ली की अभी तक WWE टीवी पर वापसी नहीं हो पाई है। यह देखना रोचक होगा कि रिया रिप्ली वापसी के बाद नाया जैक्स से अपना बदला ले पाती हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications