WWE में Roman Reigns को आज ही के दिन किया गया था गिरफ्तार, हथकड़ी बंधे बेबस रेंस पर हुआ जानलेवा हमला और बुरी तरह पीटकर किया गया 'अधमरा'

WWE
WWE Raw में Roman Reigns के ऊपर हुआ जानलेवा हमला

Roman Reigns: WWE में आज ही के दिन 18 मार्च 2018 को रॉ (WWE Raw) का एपिसोड हुआ था और यह शो रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा था। सबसे पहले तो उन्हें गिरफ्तार किया गया और फिर 'बीस्ट' ब्रॉक लैसनर ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें हालत भी काफी ज्यादा खराब कर दी।

youtube-cover

Raw के एपिसोड की शुरुआत कर्ट एंगल ने की थी और इस बीच क्राउड के बीच में से रोमन रेंस ने एंट्री की थी। एंगल ने रेंस को बताया था कि वो अभी भी सस्पेंड हो रखे हैं और इसी वजह से उन्हें यहां से चले जाना चाहिए। हालांकि बिग डॉग अलग ही मूड से आए थे और उन्होंने कहा कि लैसनर तो यहां आ नहीं रहे, तो WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा बनने वाले किसी सुपरस्टार को फैंस के सामने आना चाहिए।

रेंस ने अपने इरादे साफ कर दिए कि वो कहीं नहीं जाने वाले हैं और वो चेयर लेकर रिंग में बैठ गए। रिंग में गार्ड्स (यूएस मार्शल) ने एंट्री की और उन्होंने रोमन रेंस को गिरफ्तार कर लिया। रेंस के हाथ में हथकड़ी बांध दी गई। बिग डॉग ने पलटवार किया और तीनों गार्ड्स पर अटैक कर दिया। इसी बीच ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बजा और उन्होंने रिंग में आकर तबाही मचा दी।

WWE Raw में लाचार Roman Reigns के ऊपर Brock Lesnar ने किया जानलेवा हमला

Roman Reigns ने चेयर से बीस्ट पर अटैक करने का प्रयास किया, लेकिन ब्रॉक काफी तेज थे और उन्होंने रोमन पर जर्मन सुपलेक्स लगा दिया। लैसनर ने फिर स्टील चेयर से रोमन रेंस पर बुरी तरह अटैक करना शुरू कर दिया। लैसनर ने रेंस पर एक बार फिर जर्मन सुपलेक्स लगाया। वो तीसरा सुपलेक्स और कुछ चेयर शॉट्स लगाने के बाद रिंग से चले गए।

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर रुकने को तैयार नहीं थे और उन्होंने अपनी टीशर्ट निकाली। उन्होंने रिंग में एंट्री की और रेंस पर फिर से सुपलेक्स लगा दिया। इसके बाद बीस्ट ने F5 भी लगा दिया। ब्रॉक और पॉल हेमन वहां से चले गए। रिंग में EMT आए और उन्होंने रेंस को चेक किया। वो स्ट्रेचर पर लेकर जाने लगे थे और तभी ब्रॉक लैसनर फिर से आ गए। उन्होंने रेंस को स्ट्रेचर से गिरा दिया और धमकी दी कि वो उन्हें WrestleMania में मिलेंगे। हथकड़ी बंधे होने के कारण रेंस काफी लाचार दिखाई दिए और वो बिल्कुल भी फाइटबैक नहीं कर पाए। लैसनर ने बेबस रेंस पर जानलेवा हमला किया और उन्हें बुरी तरह पीटते हुए 'अधमरी' हालत में छोड़ दिया।

आपको बता दें कि WrestleMania 34 के मेन इवेंट में Roman Reigns और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। लैसनर ने इस मैच में रोमन रेंस को हराते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications