- Raw में शार्लेट फ्लेयर vs लेसी इवांस?
लेसी इवांस और रिक फ्लेयर की वजह से शार्लेट फ्लेयर और असुका को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। Raw में शार्लेट फ्लेयर जरूर लेसी से अपना बदला लेने की कोशिश करेंगी। इसके चलते दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता हैं।
शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस पहले भी मैच लड़ चुकी हैं लेकिन पिछले कुछ मौकों पर इवांस को मदद मिली हैं। इस हफ्ते भी फ्लेयर के पिता मैच में इंटरफेयर कर सकती हैं। साथ ही वो शार्लेट फ्लेयर का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हुए लेसी की मदद कर सकते हैं। इस चीज़ के काफी ज्यादा चांस रहने वाले हैं।