WWE रॉ के दौरान केवल सुपरस्टार शेकअप ही नहीं होगा क्योंकि कंपनी को सिर्फ अगले शो को ध्यान में नहीं रखना है, बल्कि आने वाले हफ्तों में होने वाले शोज़ पर भी नज़र रखनी है। इसके साथ-साथ दुनियाभर में होने वाले शोज़ को भी ध्यान में रखकर कंपनी अपनी प्रोग्रामिंग को तैयार करेगी।
इसमें कुछ अच्छे तो कुछ बुरे पल होंगे, और उससे जुड़ा एक अलग आर्टिकल हम आनेवाले समय में करेंगे। अभी वक़्त है ये देखने का कि कौन सी कहानी आगे बढ़ेगी, और किस कहानी को इस हफ्ते शो में जगह मिलेगी।
इसको ध्यान में रखते हुए, आइए नज़र डालते हैं उन बातों पर जो इस हफ्ते शो में हो सकती हैं:
#5 सुपरस्टार शेकअप शो का ज़रूरी हिस्सा होगा
![Image result for wwe superstar shakeup](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2a32-15552265400465-800.jpg 1920w)
अब ये तो कोई भी जान सकता है कि इस हफ्ते ये शो का प्रमुख हिस्सा होगा और तीन घंटे के शो में सिर्फ इसका ही बोल-बाला रहेगा। इस दौरान ये भी समझना ज़रूरी है कि कंपनी कुछ बेहद ज़बरदस्त कहानियां और बदलाव करेगी ताकि फैंस और दुनिया इस बारे में बात करें और उसे काफी प्रसिद्धि मिले। विंस मैकमैहन में वो हुनर है कि वो किसी भी कहानी को अच्छा बना दें और शायद यही वजह है कि आजतक कंपनी दुनिया में अपने फील्ड में सबसे आगे है।
इस शो को इंटरनेशनल शेक-अप का नाम दिया गया है जिसका मतलब है कि दुनियाभर में जहां भी WWE के रैसलर्स हैं, वो सब इसका हिस्सा बन सकते हैं। इस समय रैसलर्स की लिस्ट और उनका काम इतना अच्छा है कि किसी को भी मौका मिल सकता है, इसलिए कई सारे सरप्राइज़ इस तीन घंटे के शो में हो सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 क्या ये मैच होगा?
![Image result for wrestler](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/64bf7-15552269676669-800.jpg 1920w)
कोफ़ी किंग्सटन और सैथ रॉलिंस एक ही शो का हिस्सा होंगे, और पिछले हफ्ते जो मैच होने वाला था, वो इस हफ्ते हो सकता है। ये मैच पिछले हफ्ते हो रहा था, जब शेमस और सिजेरो ने इस मैच को अपने दखल से रोक दिया था। इस हफ्ते तो पूरा रोस्टर एक ही शो में होगा तो ना केवल इन दोनों चैंपियंस के पास चुनौतियाँ होंगी, बल्कि अगर इन्होने मैच लड़ा तो इसका रोमांच भी ज़बरदस्त होगा क्योंकि दोनों ही फैन फेवरेट हैं।
#3 क्या लार्स सुलिवन इस हफ्ते भी अपना दखल जारी रखेंगे?
![The Freak comes face-to-face with Angle...](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fe0b5-15552273178474-800.jpg 1920w)
कर्ट एंगल का इन-रिंग करियर खत्म हो गया है, लेकिन लार्स सुलिवन का अब मेन रोस्टर करियर शुरू हो रहा है। लार्स ने कर्ट पर पिछले हफ्ते वार करके ना सिर्फ एक ज़बरदस्त इम्पैक्ट किया, बल्कि ये भी साबित किया कि वो अब किसी को भी अपने वार से चोट पहुचाएंगे। इसकी वजह से ये मुमकिन है कि वो ऐसा इस हफ्ते भी करें, और कई अन्य रैसलर्स को चोट पहुचाएं।
#2 क्या अंडरटेकर, इलायस पर वार करेंगे?
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9616a-15552276295575-800.jpg 1920w)
अंडरटेकर ने इलायस पर पिछले हफ्ते वार किया था, और अब ऐसा लगता है कि ये लड़ाई इस हफ्ते भी आगे बढ़ेगी क्योंकि जल्द ही कंपनी सऊदी अरब में शो करने वाली है। इन दोनों के बीच की कहानी किसी का भी मनोरंजन करने के लिए काफी है, और जब इलायस हर हफ्ते एक ही प्रोमो करके फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं तो अब तो उनके पास डैडमैन की पावर है। ये दोनों प्रोमोज़ के मास्टर हैं, तो मनोरंजन होना तय है।
#1 क्या मैन की लड़ाई अब इवांस से होगी?
![Image result for spandex](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3c6da-15552281776693-800.jpg 1920w)
बैकी लिंच और लेसी इवांस के बीच एक मैच होगा और इस बात की संभावना इस वजह से बढ़ गई है क्योंकि पिछले हफ्ते 'नैस्टी वन' ने 'द मैन' पर दो बार वार किया था, जिसकी वजह से इस लड़ाई का होना तो अब निश्चित है। ये दोनों अपने प्रोमोज़ और कहानी को आगे बढ़ाने का हुनर रखती हैं, और इस समय विमेंस रैसलिंग काफी अच्छे स्तर पर है, तो ज़बरदस्त एक्शन और लड़ाई देखने को मिलना तय है।